Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“हमने कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी”, पढ़ें, AAP के साथ गठबंधन न होने पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि “हरियाणा की जनता ने भी मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार लानी है. इसलिए बीजेपी जा रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है.”

Bhupendra Singh Hooda

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा.

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रहीं कोशिशें अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं. दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी शुरू कर दिया है.

“शायद AAP नहीं चाहती थी गठबंधन हो”

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने को लेकर किए गए सवाल पर नेता प्रतिपक्ष और गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि “हमने कोशिश की लेकिन उन्होंने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. शायद आम आदमी पार्टी गठबंधन नहीं करना चाहती थी.”

दाखिल की किया नामांकन

इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि “हरियाणा की जनता ने भी मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार लानी है. इसलिए बीजेपी जा रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है.” उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की 36 बिरादरी ने तय कर लिया है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है और कांग्रेस को लाना है.” बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital