देश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी पर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- भाजपा ने वोटों की चोरी की

AAP Big protest in Delhi: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी कर बीजेपी के महापौर बनाने पर आज दिल्ली में आप पार्टी ने प्रदर्शन किया. इसके बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मिंटो रोड़ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे. इसके बाद सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने इसी रोड़ पर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की ओर कूच किया. जिस पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ेंः 600 साल पुरानी मस्जिद गिराने पर कोर्ट ने DDA को जारी किया नोटिस, एक हफ्ते के भीतर मांगा जवाब

इधर आप पार्टी के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने भी विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आप कार्यालय की ओर कूच किया. इस पर पुलिस ने उनको मिटों रोड़ पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया.

पाप के बाद कुदरत झाडू चलाता है

इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में जो हुआ वो शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में इन्होंने वोटों की चोरी की है. भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है. पाप के बाद कुदरत झाडू चलाता है. कैमरे में भाजपा की गड़बड़ी पकड़ी गई है. केजरीवाल ने कहा कि हम देश के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. आप जनता की आवाज को जितना रोकने की कोशिश करोगे वो उतनी ही बुलंद होगी. हालांकि केजरीवाल ने कहा कि हम शांतिपूर्वक तरीके से भाजपा मुख्यालय की ओर चलेंगे. अगर पुलिस रोकेगी तो रुक जाएंगे हम विवाद पैदा नहीं करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली दंगा मामला: कोर्ट ने आरोपी नूर मोहम्मद को सुनाई सजा, कहा- जेल में समय बिताने से मिलेगा सबक

लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा- केजरीवाल

वहीं इससे पहले सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारे नेताओं और पार्षदों को रोका जा रहा है. आप ऑफिस को छावनी बना दिया गया है. अब तक हजारों कार्यकर्ताओं को रोका जा चुका है. सीएम ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले वोट चोरी हुए. अब शांतिपूर्वक विरोध करने आ रहे लोगों को दिल्ली भर में रोका जा रहा है. पूरी दिल्ली में निर्वाचित विधायकों, पार्षदों और नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा हैं.

पुलिस ने जगह-जगह की बैरिकेडिंग

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग वाली रोड़ पर जाने से रोकने के लिए सुबह से ही सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी थी. इसके अलावा पुलिस ने भाजपा और आप पार्टी के मुख्यालयों के पास भी बैरिकेडिंग की थी. इस पर आप की मंत्री आतिशी ने कहा कि पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग है. आप नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है. सैकड़ों अर्द्धसैनिक बल कार्यालय के बाहर हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

50 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago