रजत पाटीदार (फोटो- बीसीसीआई)
Who Is Rajat Patidar: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्ट्नम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की ओर से रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिला. रजत पाटीदार को लंबे समय से टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग की जा रही थी. अब जाकर उन्हें डेब्यू का मौका मिला है. ऐसे में आज हम युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार के बारे बताएंगे.
युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ को विराट कोहली की जगह पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था. मध्य प्रदेश के से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रजत पाटीदार का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 55 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 12 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 4 हजार रन दर्ज है. फर्स्ट क्लास मैच में उनका औसत 45.97 का रहा है.
रजत पाटीदार के लिस्ट ए मचों में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब 58 लिस्ट ए मैच खेले हैं. जिसमें 3 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1985 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में रजत ने 50 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 1640 रन बनाए हैं.
टेस्ट में डेब्यू से पहले रजत पाटीदार ने भारत के लिए वनडे में डेब्यू कर चुके हैं. पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था. वनडे डेब्यू मैच में रजत ने सिर्फ 22 रनों की पारी खेली थी. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा रजत पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं.
ये भी पढ़ें-
IND vs ENG: विशाखापट्टनम में यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, इंग्लिश गेंदबाजों की कर दी कुटाई
Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…
Rise and Fall 2 Shahzad Poonawalla Fight: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के सेट पर…
Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…
Sehzad Poonawalla Beaten UP Video: रियालिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में उस…
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…