देश

“अरविंद केजरीवाल ही CM रहेंगे”, आप नेता का दावा- साजिश के तहत उछाला गया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. अब केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में रहेंगे. इसी बीच ईडी ने एक बयान देकर इस मामले को और तूल दे दिया है. जिसको लेकर AAP नेता ने बीजेपी और ईडी पर पलटवार किया है.

“अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे”

AAP नेता जैस्मीन शाह ने सोमवार यानी कि 1 अप्रैल को कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में दिल्ली के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों का हवाला दिया जा रहा है क्योंकि भाजपा को लगता है कि केवल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना AAP को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे चाहे उन्हें कितने भी समय तक जेल में रखा जाए, क्योंकि उन्होंने दिल्ली के लोगों की सेवा करने की संवैधानिक शपथ ली है.

“अभी तक सुनवाई नहीं हुई है, दोषसिद्धि…”

जैस्मीन शाह ने कहा कि “अभी तक सुनवाई नहीं हुई है, दोषसिद्धि की बात तो रहने दीजिए. मुख्यमंत्री के रूप में संवैधानिक शपथ के तहत दिल्ली की जनता की सेवा करना उनका संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य है. केजरीवाल को चाहे जितने समय तक जेल में रखा जाए, वह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे. हमारे दो वरिष्ठ नेता जो दिल्ली सरकार में मंत्री हैं – आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम सामने आया है क्योंकि भाजपा को एहसास हो गया है कि अकेले केजरीवाल को जेल भेजने से आप नहीं रुकेगी और अन्य नेताओं के लिए तैयारी करने की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: क्या तिहाड़ से सरकार चला पाएंगे अरविंद केजरीवाल? जानें, क्या कहता है जेल मैन्युअल

जैस्मीन शाह ने आगे कहा कि “डेढ़ साल पहले जब विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था, तब उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री को रिपोर्ट नहीं करते थे और वह आतिशी और भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे. डेढ़ साल बाद ईडी यह बात क्यों उठा रही है जबकि उसके पास लिखित बयान है.”

बता दें कि ईडी ने अदालत में अपने रिमांड आवेदन में कहा कि केजरीवाल से हिरासत में पूछताछ के दौरान उन्होंने टालमटोल वाले जवाब दिए और जानकारी छिपाई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

32 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

43 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

47 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

55 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago