देश

‘अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा…’ चीन की हिमाकत पर Jaishankar की दो टूक

S Jaishankar Slams China on Arunachal Pradesh Claims: अरुणाचल पर अपना दावा पेश करने की बार-बार हिमाकत करने वाले चीन को विदेश एस. जयशंकर ने करारा जवाब दिया है. भारत ने चीन की ओर से अरुणाचल की कई जगहों के नाम बदलने की कोशिश को खारिज किया है. विदेश मंत्री ने कहा कि अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है काल्पनिक नाम रख देने से सच्चाई बदल नहीं जाएगी.

जयशंकर ने आगे कहा कि अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल भारत का राज्य था, राज्य हैं और आगे भी रहेगा. विदेश मंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कही. बता दें कि चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को बताया कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने जंगनान में भागोलिक नामों की चौथी लिस्ट जारी की है. बता दें कि चीन अरुणाचल को जंगनान कहता है और तिब्बत का हिस्सा बताता है. इसके लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर भी अतिरिक्त नाम पोस्ट किए गए हैं.

पीएम के अरुणाचल दौरे का चीन ने किया था विरोध

बता दें कि चीन के नागरिक मामलों के मंत्री ने अरुणाचल में 6 स्थानों को लेकर 2017 में पहली सूची जारी की थी. इसके बाद 2021 में 15 स्थानों वाली दूसरी और 2023 में 11 स्थानों वाली तीसरी सूची जारी की थी. भारत ने तीनों ही बार चीन की हरकतों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उसके दावे को खारिज कर दिया था. ऐसे में अब जब उसने चैथी लिस्ट जारी की तो भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अरुणाचल में 13000 फीट की ऊंचाई पर बनी सेल टनल का उद्घाटन किया था. इस पर भी चीन ने कड़ा ऐतराज जताया था. पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारत पर अपना विरोध दर्ज कराया था. दूसरी ओर चीन के राजदूत ने कल भारत-चीन संबंधों की दुहाई देते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों को 74 वर्ष पूरे हो चुके हैं. हम दोनों देशों के नेताओं की महत्पवपूर्ण सहमति का पालन करें और मतभेदों को संभालें.

ये भी पढ़ेंः हरकतों से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के लिए चीन ने जारी किए नए नाम

ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: क्या तिहाड़ से सरकार चला पाएंगे अरविंद केजरीवाल? जानें, क्या कहता है जेल मैन्युअल

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

8 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

16 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

31 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

37 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

43 minutes ago

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

1 hour ago