फोटो-सोशल मीडिया
Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक यहां पर सेना के ट्रक का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित हो गया और यात्री बस से जाकर टकरा गया. इस हादसे में जवानों के साथ ही पांच लोगों की मौत हो गई है तो वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.
सोमवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ये दर्दनाक हादसा जिले के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ. मीडिया सूत्रों के मुताबिक आर्मी का ट्रक सड़क पर जा रहा था. इसी दौरान तेज आवाज के साथ ट्रक का टायर फट गया और भोपाल जा रही यात्रियों से भरी बस से टकरा गया. इसके बाद मौके पर कोहराम मच गया. घायल लोग चीख-पुकार करने लगे. हादसे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे साफ होता है कि टक्कर काफी तेज थी. बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए. पुलिस के मुताबिक हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई है तो वहीं ट्रक में सवार 2 आर्मी जवानों की भी मौत हो गई है. घटना होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी. फिलहाल घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस ने बताया कि घटना में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई. वह बिहार का रहने वाला था. घटना की सूचना उसके परिवार को दे दी गई है. हादसे के बाद मौके पर आर्मी के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…