Categories: देश

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की छठी लिस्ट, अंबाला शहर से केतन शर्मा मैदान में

Haryana Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. साथ ही ‘आप’ ने सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. आम आदमी पार्टी ने इससे पहले 9 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी. इसी के साथ आम आदमी पार्टी अब तक कुल 89 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. दरअसल, हरियाणा में नामांकन का आज आखिरी दिन है.

अंबाला शहर से केतन शर्मा मैदान में

आम आदमी पार्टी ने पंचकूला से प्रेम गर्ग, अंबाला शहर से केतन शर्मा, कालका से ओपी गुर्जर, मुलाना से गुरतेज सिंह, शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहल सिंह संधू, पानीपत शहर से रितु अरोड़ा, गुहला से राकेश खानपुर और जींद से वजीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. पार्टी का कांग्रेस से साथ गठबंधन नहीं हो सका है, वह अकेले दम पर ही हरियाणा के चुनावी रण में उतरने जा रही है.

वहीं कांग्रेस ने करनाल विधानसभा से पूर्व विधायक सुमिता सिंह को टिकट दिया है. इसके बाद उनके घर पर समर्थकों का बधाई देने के लिए तांता लग गया. लोगों में खुशी है, ढोल नगाड़े बज रहे हैं. इस चुनाव में सुमिता सिंह का मुकाबला भाजपा के जगमोहन आनंद से होगा.

कांग्रेस ने बल्लभगढ़ से पराग शर्मा को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर को बल्लभगढ़ विधानसभा से टिकट नहीं दिया है. पार्टी के इस फैसले से वह आहत हैं. उनका कहना है कि पार्टी ने गलत फैसला लिया है. हमने अपने क्षेत्र में बहुत मेहनत की. टिकट न मिलने से मैं बहुत दुखी हूं. उनका कहना है कि पार्टी ने ऐसे लोगों को टिकट दिया जिन्होंने कभी बल्लभगढ़ विधानसभा में आकर नहीं देखा. शारदा राठौर का कहना है कि वह अपने समर्थकों के बातचीत करने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरेंगी. कांग्रेस ने बल्लभगढ़ से पराग शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने जारी की चौथी और पांचवीं लिस्ट, विनेश फोगाट के सामने ‘AAP’ ने WWE की रेसलर कविता दलाल को उतारा

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago