AAP पर कैलाश विजयवर्गीय का हमला
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गुजरात में 2022 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी को मिली हार की तरह ही मध्य प्रदेश में भी पराजय होगी.
विजयवर्गीय ने कहा, केजरीवाल ने तो गुजरात में भी (मतदाताओं से) बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन मेरा ख्याल है कि वहां 90 प्रतिशत सीटों पर उनकी पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी. आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश में भी गुजरात जैसी हार होगी. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोलते हुए हाल ही में आरोप लगाया है कि हरियाणा के नूंह की तरह मध्यप्रदेश में भी सांप्रदायिक दंगा कराने की साजिश रची जा रही है.
विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि सिंह की बातों को अब कोई भी व्यक्ति गंभीरता से नहीं लेता है. भाजपा महासचिव ने कहा कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों को कुचलने में मध्यप्रदेश का शासन-प्रशासन पूरी तरह सक्षम है. सूबे के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘जब भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आई, तब किसी भी व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं थी. वैसे ही दूसरी सूची आने के बारे में भी किसी को जानकारी नहीं होगी.
भाजपा ने राज्य में नवंबर के दौरान संभावित विधानसभा चुनावों से करीब तीन महीने पहले 39 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित करके 17 अगस्त को सियासी जानकारों को चौंका दिया था. मीडिया के साथ बातचीत से पहले, विजयवर्गीय और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने इंदौर में खासकर रात के वक्त नशे की प्रवृत्ति के कारण बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के साथ बैठक की.
विजयवर्गीय ने बैठक के बाद चिंता जताते हुए कहा कि शहर में हाल ही में ऐसी एक-दो आपराधिक घटनाएं हुईं जो सांप्रदायिक शक्ल अख्तियार कर सकती थीं. भाजपा महासचिव ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन को मुस्तैद रहना होगा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.
-भारत एक्स्प्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…