देश

कोरोना के नए वेरिएंट्स का खतरा, संक्रमण के एक साल बाद भी हो सकती है मौत, डराने वाली है ICMR की रिसर्च

कोरोना का नया वेरिएंट दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है. भारत समेत कई देशों ने इसके खतरे को देखते हुए पहले से ही तैयारी तेज कर दी है. दो नए वेरिएंट्स एरिस और BA.2.68 को लेकर वैज्ञानिकों ने अलर्ट कर दिया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि नए वेरिएंट्स की संक्रामकता दर पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है और यह उन लोगों को भी अपनी जद में ले सकता है, जिन्होंने पहले से वैक्सीनेशन करा रखी है.

आईसीएमआर ने जारी की रिपोर्ट

इस नए वैरिएंट्स पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने एक स्टडी के बाद रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण के शिकार रहे 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जो कोमोरबिडीटी के शिकार थे या फिर जिनमें मध्यम से गंभीर लक्षण रहे हैं, ऐसे लोगों में संक्रमण से ठीक होने के एक साल के भीतर मृत्यु दर अधिक देखी गई है. यानी 40 साल से अधिक की उम्र पार कर चुके लोगों को बीमारी से ठीक होने के एक साल बाद भी मौत का खतरा बना रहता है.

नए वेरिएंट का म्यूटेशन तेजी से हो रहा है

इस नए वेरिएंट्स पर शोध करने वालों का कहना है कि इसका म्यूटेशन काफी तेजी से हो रहा है. इसके कारण दुनिया भर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. कई देश अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था करने में जुट गए हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल तैयारी पहले से की जा रही है.

तैयारियों में जुटी सरकार

नए वेरिएंट्स को लेकर भारत भी सतर्क है. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने इस चुनौती से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की है. उन्होंने ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और राज्यों के साथ-साथ केंद्रशासित प्रदेशों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें- Surgical Strike In PoK: क्या Pok में घुसकर भारतीय सैनिकों ने की सर्जिकल स्ट्राइक, सेना ने जारी किया बयान, कहा- हमारे जवानों ने LoC पार करके…

फिलहाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक EG .5 (एरिस) 50 से अधिक देशों में रिपोर्ट किया गया है, वहीं वेरिएंट BA.2.86 (पिरोला) चार देशों में है. जहां तक भारत की बात है तो यहां पर कोविड—9 के मामलों का रोजाना औसत 50 से नीचे लगातार बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

24 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago