देश

दिल्ली में ‘एकला चलो’ की नीति पर आम आदमी पार्टी, अपने दम पर Assembly Election लड़ेगी AAP

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा- आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है.

गठबंधन के लगाए जा रहे थे कयास

दरअसल, राजनीति के गलियारों में यह चर्चा तेज होने लगी थी कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन कर सकती है. दावा किया जा रहा था कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व में बैठक भी हुई है और कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी 15 सीट कांग्रेस को दे सकती है. लेकिन, केजरीवाल ने साफ कर दिया है गठबंधन नहीं होगा.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस सभी 70 सीटों पर मजबूती से लड़ेगी. देवेंद्र यादव ने कहा था कि हम पिछले छह महीने से यही कह रहे हैं, जब से लोकसभा चुनाव खत्म हुए हैं. इसमें कुछ भी नया नहीं है. हम लगातार कहते आ रहे हैं कि ऐसी सरकार, जिसका खामियाजा हम सही मायनों में लोकसभा में भुगत चुके हैं और इसलिए हम उनके साथ किसी भी तरह का ‘संकट बंधन’ नहीं चाहते. दिल्ली की जनता परेशान है. मैं 54 विधानसभा क्षेत्रों में गया हूं उनके वादे पूरे नहीं हुए. इनकी सरकार के खिलाफ जनता में रोष है. हम शुरू से कह रहे हैं कि हमें कोई गठबंधन नहीं चाहिए. हम 70 में से 70 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सीलमपुर के AAP विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी छोड़ी, मुसलमानों की अनदेखी का लगाया आरोप

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा परिवर्तन यात्रा के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू कर रही है. वहीं, कांग्रेस की न्याय यात्रा अब अंतिम चरण में है. आम आदमी पार्टी ने 31 प्रत्याशियों को चुनाव के लिए मैदान में उतार दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

5 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

32 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago