देश

दिल्ली में पानी पर सियासी संग्राम…AAP का दावा- हिमाचल से छोड़ा गया पानी हरियाणा सरकार ने रोका

Water Crisis in Delhi: दिल्ली में जल संकट को लेकर जुबानी जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. आम आदमी पार्टी दिल्ली के एलजी पर जुबानी हमले कर रही है. आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली के एलजी पर आरोप लगाया है कि वो दिल्ली के पैसों पर मौज कर रहे हैं और दिल्ली के हक की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

उन्होंने कहा कि 6 जून को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हिमाचल सरकार दिल्ली को पानी दे रही है और हरियाणा सरकार भी यह तय करे कि यह पानी हथिनी कुंड से होते हुए दिल्ली पहुंचे. कल इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी. हमने बताया कि हिमाचल से छोड़ा गया पानी दिल्ली नहीं पहुंचा है. इस पर हरियाणा सरकार ने कहा कि हिमाचल ने पानी छोड़ा ही नहीं है. जबकि, हिमाचल सरकार ने बताया कि उन्होंने 137 क्यूसेक पानी दिल्ली के लिए छोड़ दिया है.

हरियाणा के बचाव में एलजी- AAP

प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया है कि इस मामले में दिल्ली के एलजी हरियाणा सरकार के बचाव में आ जाते हैं और कहते हैं कि हरियाणा सरकार 2,200 क्यूसेक से ज्यादा पानी दे रही है. उन्हें यह भी मानना पड़ा कि दिल्ली को 200 क्यूसेक पानी कम मिल रहा है.

दिल्ली के हक का पानी नहीं आने दिया जा रहा

उन्होंने आरोप लगाया कि एलजी साहब दिल्ली वालों के पैसे पर मौज काट रहे हैं. वो दिल्ली के हक की लड़ाई नहीं लड़ रहे. दिल्ली के एलजी उस हरियाणा सरकार के बचाव में खड़े हैं, जो दिल्ली के हक का पानी नहीं आने दे रही है. जबकि, हरियाणा सरकार कह रही है कि वो 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ रही है और एलजी उनसे भी बढ़कर इसका दोगुना बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- “सरकार बनाने और शपथ लेने वाले भी खुश नहीं हैं”, जानें, अखिलेश यादव ने सांसदी या विधायकी छोड़ने के सवाल का क्या दिया जवाब

उन्होंने कहा कि अगर एलजी साहब का मानना है कि यहां पानी की चोरी हो रही है तो आपकी दिल्ली पुलिस क्यों कुछ नहीं कर रही है? एलजी को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें दिल्ली वालों के लिए काम करना होता है, ना कि बीजेपी के लिए. हम आम आदमी पार्टी हैं. हम दिल्ली वालों को पानी दिलाकर रहेंगे. इसके लिए आवाज उठाते रहेंगे. दिल्ली के एलजी बार-बार हरियाणा सरकार का पक्ष क्यों रख रहे हैं? जबकि, एलजी ने खुद माना है कि हरियाणा से 200 क्यूसेक पानी कम आ रहा है. उनसे सवाल पूछा जाए कि हिमाचल सरकार जो 137 क्यूसेक पानी दे रही है, वह दिल्ली के लिए क्यों नहीं छोड़ा जा रहा है?

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

3 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

6 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

17 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

20 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

27 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

32 minutes ago