संदीप लामिछाने (फोटो- X)
T20 World Cup 2024: नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने टी20 विश्व कप में टीम के अंतिम दो ग्रुप चरण मैचों के लिए वेस्टइंडीज में टीम से जुड़ेंगे. देश के क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी. संदीप लामिछाने पिछले महीने दो बार देश के क्रिकेट बोर्ड और कई एजेंसियों के प्रयासों के बावजूद अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में सफल नहीं रहे.
हालांकि, नेपाल ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि वह लामिछाने को अपने विश्व कप टीम में देर से शामिल करने की अनुमति दे, जिसे आईसीसी ने स्वीकार कर लिया है. ईएसपीएनक्रिकइंफो को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने बताया है कि बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से लामिछाने को नेपाल के विश्व कप दल में जोड़े जाने की अपील की थी जिसे आईसीसी ने स्वीकार कर लिया है.
नेपाल को 15 और 17 जून को सेंट विंसेंट में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ खेलना है. लामिछाने कैरेबियन में ग्रुप डी के दोनों मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को पिछले सप्ताह डलास में नीदरलैंड से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह 11 जून को फ्लोरिडा में श्रीलंका से भिड़ेगा.
हालांकि लामिछाने 9 जून को ही वेस्टइंडीज़ पहुंच गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया था कि वह अंतिम दो लीग मैच के लिए अपने राष्ट्रीय दल के साथ जुड़ने जा रहे हैं. उन्होंने सीएएन अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया.
नेपाल के सबसे हाई प्रोफाइल क्रिकेटर लामिछाने को अक्टूबर 2022 में एक 18 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया गया था. जनवरी 2024 में उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया गया लेकिन मई महीने में उच्च न्यायालय ने लामिछाने को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. सीएएन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें क्रिकेट खेलने की अनुमति प्रदान कर दी.
सीएएन को उम्मीद थी कि लामिछाने टी20 विश्व कप दल में हिस्सा लेंगे लेकिन वीजा न मिल पाने के चलते वह शुरुआत में इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए. नेपाल के लिए 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्पिनर ने 12.58 की औसत और 6.29 की इकॉनमी से 98 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने की दमदार कप्तानी- रिकी पोंटिंग
-भारत एक्सप्रेस
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…