खेल

क्रिकेट के मैदान पर क्रिस गेल की वापसी, इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज चैंपियंस की करेंगे अगुवाई

World Championship of Legends: जमैका के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल 3 जुलाई से ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुरू होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के आगामी संस्करण में वेस्टइंडीज चैंपियंस की अगुवाई करेंगे. क्रिस गेल की अगुवाई वाली टीम में ड्वेन स्मिथ, सैमुअल बद्री और डैरेन सैमी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं और पूरी टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

गेल ने कहा, “मैं कप जीतने की कोशिश में अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं. हम प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स जैसे अधिक मैच खेलने का अवसर पाकर भी खुश हैं, ताकि हम अपने प्रशंसकों के लिए एक नई भागीदारी के साथ लौट सकें.”

छह फ्रेंचाइजी हैं शामिल

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स को मंजूरी दे दी है, जिसमें छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं. इंडिया चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस.

चैनल 2 ग्रुप कॉरपोरेशन के चेयरमैन अजय सेठी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स क्रिकेट लीग में वेस्टइंडीज चैंपियंस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक आधिकारिक तौर पर हासिल कर लिया है.

यादों को ताजा करने का बेहतरीन अवसर

सेठी ने कहा, “यह लीग कुछ बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं को एक साथ लाने और प्रशंसकों को पुरानी यादों को ताजा करने वाला और रोमांचक अनुभव प्रदान करने का एक खास अवसर प्रदान करती है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और वेस्टइंडीज क्रिकेट की विरासत को कायम रखेगी.”

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024:  नेपाल के लिए आखिरी दो लीग मैच में खेलेंगे लामिछाने, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

9 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

10 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

26 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

48 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

51 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

1 hour ago