देश

“लिपस्टिक, पाउडर और बॉब कट वाली पहुंच जाएंगी संसद “, मनोज झा के बाद इस RJD नेता के बयान पर बवाल, BJP का पलटवार

Bihar Politics: मनोज झा और ‘ठाकुर का कुआं’ कविता पर बिहार की सियासत में बवाल पहले से मचा हुआ है. इस बीच लालू यादव की पार्टी RJD के एक और नेता ने महिला आरक्षण बिल पर ऐसा बयान दे दिया है जो आग में घी डालने का काम कर रही है. दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व विधायक ने कहा कि आरक्षण के नाम पर अब लिपस्टिक वाली, बॉब कट (हेयर स्टाइल) वाली महिलाएं भी संसद पहुंच जाएंगी.

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह सिर्फ आरजेडी नेता का बयान नहीं है, बल्कि यह पूरे ‘इंडिया’ गठबंधन का बयान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. पूनावाला ने कहा कि जब पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी महिलाओं के सम्मान के लिए संसद में महिला आरक्षण बिल गारंटी के साथ पास कर रही है. ऐसे वक्त में देश की 50 फीसदी आबादी को इंडिया गठबंधन अपमानित और प्रताड़ित कर रही है.

यह भी पढ़ें: “दलित, आदिवासी और OBC से नफरत करती है कांग्रेस”, बिलासपुर में बोले पीएम

‘इंडिया’ गंठबंधन के किसी भी नेता ने बयान की निंदा नहीं की: पूनावाला

पूनावाला ने कहा कि हैरत की बात तो ये है कि कांग्रेस या इंडिया गंठबंधन के किसी भी नेता ने इस बयान की निंदा नहीं की है. शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर उन्हीं की महिला नेता अर्चना गौतम को अपमानित किया गया. उनके साथ मारपीट की गई. कल्पना वर्मा के साथ भी यही किया गया. लेकिन कांग्रेस के एक भी नेता ने इसके खिलाफ बयान नहीं दिया. काग्रेस को बताना चाहिए कि क्या उसके पास आरजेदी के लिए कोई जगह है.

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, “आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक, पाउडर और बॉब कट वाली संसद पहुंच जाएंगी.” उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण देना है, तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दें. अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय कर दीजिए, तब तो ठीक है, वरना महिला के नाम पर बॉब कट और लिपिस्टिक वाली संसद पहुंच जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

32 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago