होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. यहां कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में LoC के करीब पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. उन्हें देखकर सुरक्षाबलों ने पोजीशन ले ली और आतंकियों को सरेंडर करने को कहा. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं और भारतीय सुरक्षाबलों में किसी भी तरह की कैजुअलिटी की कोई ख़बर नहीं है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर, अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. शवों को बरामद करने के लिए इलाके में सर्च अभियान जारी है. अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में और अधिक आतंकियों की घुसपैठ की आशंका है. इसके अलावा शवों को बरामद करने के लिए भी पूरे इलाक़े की घेराबंदी की गई है. आमजन को इस इलाक़े में आने पर फ़िलहाल रोक लगी है.
सितंबर में ही 14 तारीख को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे. वो मुठभेड़ तब हुई जब अनंतनाग के जंगलों में पहाड़ की गुफाओं में आतंकी छुपे हुए थे जिन्हें ढेर करने के लिए सेना ने 5 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में जी20 की अपार सफलता के बाद पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं और वहां की सेना जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिलवा रही है.
यह भी पढ़िए: “गुलामों तुम्हारी ‘अम्मा’ कहां से आईं”, AIMIM नेता अकबरुद्दीन आवैसी ने काग्रेस पर साधा निशाना, सोनिया पर जुबानी हमला
सैन्य सूत्रों के अनुसार, क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्शन से इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि घाटी में आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश पाकिस्तान आर्मी ने रची है. भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि आज कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के कुमकारी ह्यहामा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है.
— भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…