देश

‘अबकी बार 400 पार…आपका..’, संसद में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे; सुनकर PM मोदी मुस्कुराए, सांसदों ने ठहाके लगाए VIDEO

Mallikarjun Kharge Speech: आज संसद सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ ऐसा कहा..जिसे सुनकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों ने जमकर तालियां बजाईं. संसद भवन का परिसर ठहाकों से गूंजने लगा. खड़गे ने कहा था— “इस बार तो 400 पार”

बता दें कि संसद में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे थे. वहां उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में भाजपाई सांसदों के समक्ष कहा— “आपका इतना बहुमत है..पहले 330-334 सीटों की बात करते थे, अब तो 400 पार हो रहा है. अरे 400..अरे मेरा दावा है..ये लोग चुनकर आने दो सब”.

खास बात यह है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. मल्लिकार्जुन खड़गे के मुंह से ‘400 पार’ सुनकर पीएम मोदी भी मुस्कुराने लगे. इस दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों ने खूब मेज थपथपाई, तालियां बजाईं और नारे लगाए.

भाजपा की महिला नेता और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. स्मृति ने लिखा— “विपक्ष ने कर लिया स्वीकार, तीसरी बार में 400 पार!”

यह भी पढ़िए: ‘कुत्ता’ और ‘चूहे’ से लेकर ‘रावण जैसे 100 मुख’ तक… इन विवादित बयानों ने खड़गे की बढ़ाई हैं मुश्किलें

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की संभावनाओं पर उपरोक्त बात कही. इसके अलावा उन्होंने देश को तोड़ने की बात करने वालों पर निशाना साधा. खड़गे ने कहा कि ‘…अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा, तो हम इसे कभी सहन नहीं करेंगे. चाहे वह किसी भी पार्टी का हो. मैं खुद कहूंगा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे…’

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago