देश

पूर्व IAS अफसर हर्ष मंदर के 2 ठिकनों पर CBI की छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

IAS Harsh Mander: पूर्व आईएएस अफसर हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित दो ठिकानों पर सीबीआई तलाश कर रही है. बता दें कि मामला एफसीआरए (FCRA) के कथित उलंघन का है. मामले में सीबीआई (CBI) ने सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के घर और दफ्तर दोनों जगहों पर छापेमारी की है. सीबीआई ने आरंभिक जांच के दौरान मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की है.

इससे पहले भी हो चुकी है CBI की छापेमारी

बीते साल यानी 2023 में हर्ष मंदर चर्चा में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था. जानकारी के मुताबिक उनके ऊपर विदेश से चंदा लेने के मामले में एफसीआए कानून को उल्लंघन करने का आरोप है. बता दें कि इससे पहले 2021 में पूर्व आईएएस अफसर हर्ष मंदर के घर मनी लांड्रिंग के मामले में छापेमारी हुई थी.

सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज के संस्थापक

पूर्व नौकरशाह हर्ष मंदर लेखक भी हैं. ये अब तक दो दर्जन से ऊपर (25) किताबें लिख चुके हैं. इसके अलावा ये इंडियन एक्सप्रेस कि लिए कॉलम भी लिखते हैं. हर्ष मंदर ने सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज की भी स्थापना की है. हर्ष मंदर 1980 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं.

मध्यप्रदेश कैडर के रहे हैं IAS अफसर

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कलेक्टर रहे हर्ष मंदर महज 25 साल की उम्र में ही सिविल सेवा परीक्षा पास करने का फैसला लिया था. मध्यप्रदेश कैडर के अफसर हर्ष मंदर गुजरात दंगों के बाद इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने एनजीओ में अपना काम शुरू किया. हर्ष मंदर आईआईएम, अहमदाबाद समेत अमेरिका के कई यूनिवर्सिटीज में भी पढ़ा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 600 साल पुरानी मस्जिद गिराने पर कोर्ट ने DDA को जारी किया नोटिस, एक हफ्ते के भीतर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago