देश

CVoter Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं! किंगमेकर बनेगी JDS? जानें किसे मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें

C Voter Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो चुका है और इसके बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं. कर्नाटक में अभी बीजेपी की सरकार है और चुनाव के नतीजे 13 मई को आने वाले हैं. ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर सभी में उत्सुकता नजर आ रही है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक में किसी भी एक दल को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है.

सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी को 83-95 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को 100-112 सीटें मिल सकती हैं. वहीं जेडीएस को 21-29 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में 2-6 सीटें आ सकती हैं. ऐसे में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, अनुमानों में कांग्रेस बहुमत के बेहद करीब नजर आ रही है. बता दें कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 113 सीटों की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: बीजेपी-कांग्रेस और JDS के 5 साल, तीन बार मिले कर्नाटक को नए सीएम

पिछले चुनाव में किसी भी दल को नहीं मिला था स्पष्ट बहुमत

चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 65 फीसदी मतदान हुआ है. हालांकि, मतदान के अंतिम आंकड़े अभी नहीं आए हैं. बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक की जनता ने किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया था. इस चुनाव में 224 सदस्यों वाले सदन में भाजपा को 104 सीटें मिली थीं और यह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी. वहीं कांग्रेस को 76 जबकि जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी.

हालांकि, कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी सीएम बने थे. लेकिन एक साल बाद खेल बदल गया और 17 विधायकों के इस्तीफे के बाद गठबंधन सरकार गिर गई और एक बार फिर भाजपा ने कर्नाटक में सरकार बनाई. तब बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद जुलाई, 2021 में येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद उनके करीबी और लिंगायत समुदाय से ही आने वाले बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक की कमान संभाली.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago