Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
Shubman Gill
India Vs Australia WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया और भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों की नजर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने पर होगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून, 2023 को ओवल में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस बार कोई गलती नहीं करना चाहेगी क्योंकि पिछली बार भारत को इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी. भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि इस बार टीम इंडिया के पास ऐसा हथियार है जिसकी मौजूदगी टीम के जीतने की गारंटी होती है.
टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बनेगा ‘ब्रह्मास्त्र’
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कई सीनियर खिलाड़ियों का चोटिल होना. लेकिन एक खिलाड़ी टीम में ऐसा है जो कप्तान रोहित के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ का काम करेगा. बेशक इस खिलाड़ी के पास एक्सपीरियंस कम है लेकिन इस बल्लेबाज में काबिलियत बहुत है.
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: मिशन वर्ल्ड कप के लिए BCCI तैयार, भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को, यहां खेला जाएगा पहला मैच
बीते कुछ महीने इस खिलाड़ी के लिए शानदार रहे और बैक टू बैक शतक लगाकर इस बल्लेबाज ने तीनों फॉर्मेट में धमाल मचाया. खास बात ये है कि आईपीएल 2023 में भी इस धाकड़ खिलाड़ी का परफॉर्मेंस गजब का है. ऐसे में ये कहना गलत नहींह होगा की रोहित शर्मा के साथ उन्हें ही इस बड़े मुकाबले में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
कैसा रहा है शुभमन गिल का सफर?
भारतीय टीम के लिए इस युवा बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है. इतना ही नहीं काफी कम समय में इस बल्लेबाज ने कई धाकड़ रिकॉर्ड बनाए और कई बेहतरीन पारियां खेली हैं. गिल ने अब तक खेले 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 890 बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक रहे हैं. वनडे की बात करें तो उन्होंने 24 मैचों में 65.55 की बेहद ही शानदार औसत के साथ 1311 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम एक दोहरा शतक भी हैं, जबकि 4 शतक और 5 अर्धशतक भी ठोके हैं.
WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन। स्टैंड बाय: ऋतुराज गायकवाड, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव.
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…
आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…