तेलंगाना के सीएम केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा लागू की गई विकास गतिविधियों की सराहना करते हुए ब्रिटिश सांसदों ने सोमवार को लंदन में ब्रिटिश नागरिकों और एनआरआई के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सीएम केसीआर का आभार व्यक्त करने एक बैठक का आयोजन किया और सीएम द्वारा लागू किए गए कार्यक्रमों के लिए उन्हें बधाई दी. लंदन में ‘आंबेडकर यूके संगठन’ और ‘प्रवासी भारतीय संस्था’ के तत्वावधान में केसीआर प्रशंसा बैठक आयोजित की गई थी.
डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम पर तेलंगाना सचिवालय का नामकरण करने और सचिवालय के समीप डॉ. आंबेडकर की 125 फीट की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री केसीआर को बधाई देने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी.
यूके पार्लियामेंट कमेटी हॉल में आयोजित “केसीआर प्रशंसा सभा” में यूके के सांसद वीरेंद्र शर्मा, नवेदु मिश्रा, बैरन कुलदीप सिंह सहोता और कई अन्य स्थानीय पार्षद शामिल हुए. ब्रिटेन में रहने वाले कई प्रमुख एनआरआई के साथ-साथ स्थानीय प्रवासी संघों के नेताओं, तेलंगाना एफडीसी के अध्यक्ष अनिल कुरमाचलम और अन्य लोगों ने इस धन्यवाद सभा में भाग लिया और सीएम केसीआर को बधाई दी.
ब्रिटिश संसद के कमेटी हॉल में समन्वयक सिक्का चंद्रशेखर की अध्यक्षता में केसीआर कृतज्ञता सभा का यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिन्होंने सबसे पहले अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. उपस्थित अतिथियों को अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण, सचिवालय का उद्घाटन समारोह, दलित बंधु योजना के क्रियान्वयन और दलित बंधु की सफलता से संबंधित वीडियो दिखाए गए.
ब्रिटिश सांसदों ने इस अवसर पर कहा, “आंबेडकर एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष किया. दलितों के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करने के लिए अंबेडकर का संघर्ष अविस्मरणीय है. आज मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार ने न केवल अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की बल्कि दलितों की आकांक्षाओं के अनुरूप उनके सशक्तिकरण के लिए दलित बंधु योजना को भी लागू किया, जिसे ब्रिटिश सांसदों ने बेहद प्रेरक कार्यक्रम बताया.
ब्रिटिश सांसदों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से दलित न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि समाज में उनका आत्म-सम्मान भी बढ़ेगा, सामाजिक भेदभाव और असमानताएं खत्म होंगी. उन्होंने इतनी बड़ी गतिविधि को लागू करने के लिए तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री केसीआर को बधाई दी. ब्रिटेन के जनप्रतिनिधियों ने इस बात की प्रशंसा की कि सामाजिक-आर्थिक भेदभाव मिटाने की दिशा में इस तरह के क्रांतिकारी कार्यक्रम चलाकर मुख्यमंत्री केसीआर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में मिसाल के तौर पर खड़े हैं.
ब्रिटेन में एनआरआई यूनियनों के नेताओं ने कहा कि दुनिया में पहली बार मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार ने न केवल अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की बल्कि तेलंगाना के नए सचिवालय का नाम भी अंबेडकर के नाम पर रखा. इसका उन्हें बहुत गर्व है. तेलंगाना सरकार द्वारा दलित बंधु योजना का सफल कार्यान्वयन किया गया है.
उन्होंने कहा कि दलितों के उत्थान के लिए दलित बंधु योजना से न केवल कई लोगों के जीवन में उजाला आया है, बल्कि उन्होंने खुद का व्यवसाय भी शुरू किया है. उन्हें स्वाभिमान से जीवनयापन करने का साधन मिला है. उन्होंने दलित लोगों के उत्थान के लिए ‘दलित पक्षधर’ के रूप में काम करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्रीकेसीआर को को बधाई दी.
तेलंगाना एफडीसी के अध्यक्ष अनिल कुरमाचलम ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर का हर निर्णय ऐतिहासिक है, केसीआर के शासन प्रबंधन पर एक वैश्विक बहस हो रही है. उन्होंने कहा कि रायथु बंधु योजना को संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहले ही मान्यता दी जा चुकी है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…