देश

एसीबी ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए कमर्शियल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, पढ़ें, क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी करप्शन टीम ने लखनऊ के उप आयुक्‍त (वाणिज्‍यकर) धनेन्द्र कुमार पांडेय को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उप आयु्क्त जीएसटी रिफंड पास करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे. लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. सतर्कता अधिष्‍ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी कर रही कार्रवाई

एंटी करप्शन की लखनऊ यूनिट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि एंटी करप्शन भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत पूरे राज्‍य में लोक सेवकों के खिलाफ जाल बिछाकर कार्यवाही कर रहा है.

उन्होंने बताया कि इसके लिए रिश्वत रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और इस नंबर पर एक एक्सपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधि ने फोन करके बताया कि वाणिज्य कर के उप आयुक्‍त ने उनकी कंपनी के जीएसटी रिफंड पास करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगी है.

जीएसटी रिफंड का दावा कर लिया था रिश्वत

एसपी के मुताबिक कंपनी ने करीब 20 लाख रुपये जीएसटी रिफंड का दावा किया था. यह रिफंड यहां वाणिज्‍यकर कार्यालय मीराबाई मार्ग (लखनऊ) में तैनात उपायुक्त (जीएसटी) जोन धनेन्‍द्र कुमार पांडेय द्वारा स्वीकृत किया जाना था.

धनेन्‍द्र कुमार पांडेय ने कंपनी प्रतिनिधि से दो लाख रुपये रिश्वत की मांगी थी. एसपी ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि ने यह सूचना सतर्कता मुख्‍यालय को दी और इसके बाद टीम गठित करते विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार शाम करीब चार बजे वाणिज्य कर कार्यालय पर छापा मारकर धनेन्‍द्र कुमार पांडेय को दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें- ₹2000 करोड़ की ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किया गया यह फिल्ममेकर, 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेगा

डॉक्टर चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी वाणिज्य कर उपायुक्त के खिलाफ विजिलेंस थाना लखनऊ सेक्टर में भ्रष्‍टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago