सीएम अरविंद केजरीवाल.
Delhi Liquor Scam Case Update: ईडी के समन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट उनकी याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई करेगा. जानकारी के अनुसार ईडी अब तक शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को 9 समन जारी कर चुकी है. वहीं रविवार को दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में भी एजेंसी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. वहीं शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा था. हालांकि केजरीवाल एक बार भी इस मामले में अभी तक पेश नहीं हुए हैं.
बता दें कि सीएम केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड से मामले में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे. ईडी ने उनको 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था. जांच एजेंसी द्वारा समन मिलने पर उनकी पार्टी ने कहा था कि जब सीएम को इस मामले में अंतरिम जमानत मिल चुकी है तो एजेंसी उन्हें बार-बार समन क्यों भेज रही हैं? दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा जांच एजेंसी के जरिए केजरीवाल को जेल में डाल देना चाहती है.
गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड में टेंडर मामले से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. इसी एफआईआर को आधार मानकर ईडी ने इस मामले में मनी लाॅन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था. शराब घोटाला मामले में ईडी अब तक सीएम केजरीवाल को 9 समन भेज चुकी है. ईडी अब तक सीएम केजरीवाल को 2 नवंबर 2023, 21 दिसंबर 2023, 3 जनवरी, 17 जनवरी, 2 फरवरी, 22 फरवरी, 26 फरवरी और 27 फरवरी और 17 मार्च को समन भेज चुकी है. इस दौरान वे एक बार भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए.
ये भी पढ़ेंः एक समय थे भाजपा के सीएम उम्मीदवार, अब पार्टी काट सकती है टिकट, वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस बरकरार
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…