देश

मेरठ में हाईटेंशन तार से कावड़ियों के डीजे टकराने की घटना, अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत, 15 जख्मी

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार यानी 15 जुलाई को देर शाम बड़ा हादसा हुआ. यहां कावड़ियों का डीजे हाईटेंशन तार से टकरा गया. इस हादसे में अभी तक पांच कावड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है. यह पुष्टि जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की है. वहीं, 15 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. जख्मी सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना भावनपुर में किला रोड पर राली चौहान गांव की है.

Meerut News: 11 केवी की लाइन से डीजे का छू गया था फ्रेम- डीएम

राली चौहान में कांवड़ियों के डीजे से हाईटेंशन लाइन छू जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरने वालों की पहचान लखमी, हिमांशु, प्रशांत, धर्मेन्द्र, और मनी पप्पी के रूप में की गई है. बताया गया कि इनमें से घटना के बाद 4 की आनंद अस्पताल में तो एक की IIMT हॉस्पिटल में मौत हो गई. घटना के बाद से लोग गांव के सामने किला-मेरठ रोड जाम करके बैठ गए थे. वहीं, अस्पताल में ADG, SSP और DM भी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- UP: मेरठ में कावड़ियों के डीजे से टकराई हाईटेंशन लाइन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, दो की हालत गंभीर

डीएम दीपक मीणा ने बताया,”मेरठ के थाना भावनपुर के अंतर्गत राली चौहान गांव के लोग डीजे के साथ कावड़ लेकर जा रहे थे. शाम सवा 8 बजे के करीब गांव के पास रोड किनारे 11 केवी की लाइन से उनके डीजे का फ्रेम छू जाने से दुर्घटना हुई है. 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 5 लोगों की मृत्यु हुई है.” उन्होंने आगे बताया कि जख्मी लोगों की जांच वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में की जा रही है.

इसके अलावा मामले की जांच भी की जा रही है. एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि डीजे के साथ कुल 16 कावड़ियां थे जिनमें से कई लोग झूलस गए और जख्मी हुए हैं. सभी का इलाज अलग-अलग अस्पताल में किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago