Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मेरठ में हाईटेंशन तार से कावड़ियों के डीजे टकराने की घटना, अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत, 15 जख्मी

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार यानी 15 जुलाई को देर शाम बड़ा हादसा हुआ. यहां कावड़ियों का डीजे हाईटेंशन तार से टकरा गया. इस हादसे में अभी तक पांच कावड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है.

Meerut News: डीएम दीपक मीणा और एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर सिंह

Meerut News: डीएम दीपक मीणा और एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर सिंह

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार यानी 15 जुलाई को देर शाम बड़ा हादसा हुआ. यहां कावड़ियों का डीजे हाईटेंशन तार से टकरा गया. इस हादसे में अभी तक पांच कावड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है. यह पुष्टि जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की है. वहीं, 15 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. जख्मी सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना भावनपुर में किला रोड पर राली चौहान गांव की है.

Meerut News: 11 केवी की लाइन से डीजे का छू गया था फ्रेम- डीएम

राली चौहान में कांवड़ियों के डीजे से हाईटेंशन लाइन छू जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरने वालों की पहचान लखमी, हिमांशु, प्रशांत, धर्मेन्द्र, और मनी पप्पी के रूप में की गई है. बताया गया कि इनमें से घटना के बाद 4 की आनंद अस्पताल में तो एक की IIMT हॉस्पिटल में मौत हो गई. घटना के बाद से लोग गांव के सामने किला-मेरठ रोड जाम करके बैठ गए थे. वहीं, अस्पताल में ADG, SSP और DM भी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- UP: मेरठ में कावड़ियों के डीजे से टकराई हाईटेंशन लाइन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, दो की हालत गंभीर

डीएम दीपक मीणा ने बताया,”मेरठ के थाना भावनपुर के अंतर्गत राली चौहान गांव के लोग डीजे के साथ कावड़ लेकर जा रहे थे. शाम सवा 8 बजे के करीब गांव के पास रोड किनारे 11 केवी की लाइन से उनके डीजे का फ्रेम छू जाने से दुर्घटना हुई है. 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 5 लोगों की मृत्यु हुई है.” उन्होंने आगे बताया कि जख्मी लोगों की जांच वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में की जा रही है.

इसके अलावा मामले की जांच भी की जा रही है. एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि डीजे के साथ कुल 16 कावड़ियां थे जिनमें से कई लोग झूलस गए और जख्मी हुए हैं. सभी का इलाज अलग-अलग अस्पताल में किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital