तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
Rahul Gandhi: राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला था, इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनपर पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस का आरोप दिया था. इसके बाद यह मुद्दा काफी गरमा गया था. वहीं इस मामले पर अब एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें यह जानने की कोशिश की गयी कि क्या राहुल गांधी ने ऐसा करके संसद का अपमान किया है. इसके जवाब में जनता के जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
बता दें कि राहुल गांधी अपनी सदस्यता की बहाली के बाद पहली बार सदन में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर मणिपुर की घटना को लेकर जमकर हमला बोला था. इसके बाद स्मृति ईरानी ने पलटवार किया था.
कांग्रेस नेता के भाषण के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद संसद से बाहर जाते समय महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए हैं. स्मृति ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए. ऐसा गरिमा विहीन आचरण को देश के सदन ने कभी नहीं देखा होगा. राहुल ने संसद में बैठी हुई महिलाओं के सामने फ्लाइंग किस उछाला ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है.”
जब इस मामले में लोगों से सवाल किया गया कि राहुल ने ऐसा करके संसद का अपमान किया है तो 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने गलत किया, उन्होंने संसद का अपमान किया है. वहीं 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नहीं राहल गांधी ने अपमान नहीं किया है. वहीं, 11 प्रतिशत लोगों का जवाब ‘पता नहीं’ था.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…