देश

Bulandshahr: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटी समेत चार की मौत, 10 घायल

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक और बस की भीषण भिड़ंत दिखाई दे रही है. हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये दिल को कंपा देने वाला हादसा कैद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. इसके अलावा हादसे में बस सवार अन्य 10 लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

शुक्रवार की दोपहर में हाईवे-91 पर उस वक्त हादसा हुआ, जब साहिबाबाद डिपो से बस बदायूं से यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी. बताया जा रहा है कि, जैसे ही रोडवेज बस कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अडौली तिराहे के पास पहुंची वैसे ही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. इस पर चार की मौत हो गई. घटना के बाद ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. ट्रक नागालैंड नम्बर का बताया जा रहा है. इस घटना की सूचना राहगीरो ने दी. इस पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया है. सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘झटपट पोर्टल’ से अब घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन, उर्जा मंत्री खुद कर रहे हैं निगरानी

मां के साथ पति के पास जा रही थी ब्रजबाला, रास्ते में हुई मौत, पांच साल की बेटी घायल

इस हादसे में 28 वर्षीय ब्रजबाला, जो कि अलीगढ़ के गांव सिमथला थाना अतरौली की निवासी हैं और उनकी 60 वर्षीय मां की मौत हो गई. वह ननिया गांव खरिकवारी डिबाई की रहने वाली हैं. तो वहीं ब्रजबाला की पांच साल की बेटी दीपिका बुरी तरह से घायल हो गई है. जानकारी के मुताबिक ब्रजबाला के पति बादशाह दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं और ब्रजबाला अपनी मां के साथ उनके पास ही जा रही थी, रास्ते में ये हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई. इसी के साथ इलाज के दौरान धर्मवीर और सौरभ जो कि बक्सर मंगरिया थाना सहसवान बदायूं के निवासी हैं, उनकी भी मौत हो गई. वहीं सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एएसपी अनुकृति शर्मा ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिलजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

50 मीटर तक घिसटती चली गई थी बस

हादसे का दृश्य जहां एक ओर सीसीटीवी में कैद हुआ और लोगों को जानकारी हुई तो वहीं घायलों ने जानकारी दी कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई थी. टक्कर पिछले हिस्से में लगी थी, इसीलिए उसी हिस्से में बैठे चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य 10 यात्री घायल हो गए हैं.

ये हैं घायल

घायलों में राहुल गौतम (25 वर्ष), निवासी करालियास थाना मुसाधन बदायूं, अभिषेक (15), निवासी गांव बहगवा बदायूं, दीपिका (5 वर्ष) नवासी गांव खरिकवारी थाना डिबाई, वीरेंद्र कुमार (29) निवासी अतरौली अलीगढ़, तेजपाल (30 वर्ष), निवासी संभल, पिंटू (19 वर्ष) निवासी बदायूं, राजेश कुमार (28), निवासी संभल,सर्वेश कुमार (23) निवासी बदायूं, राजकुमार (10 वर्ष) निवासी संभल, दीपक (10 वर्ष) निवासी धीमरापुरा थाना गुन्नौर जिला संभल.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

किसानों के काम की बात: कौन तय करता है फसल की कीमत? जानिए FPO का पूरा गणित

How FPOs Set Crop Prices: जानिए जब किसान FPO के जरिए मिलकर अपनी फसल बेचते…

10 minutes ago

क्या है स्पेन का हाउसिंग संकट जिसने देश को मध्यावधि चुनाव में ला खड़ा किया?

Spain Housing Crisis: जानिए क्या है स्पेन में बढ़ते किराए और आवास संकट जिस कारण…

29 minutes ago

पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र, कॉलेजियम पर जातिगत भेदभाव के लगाए आरोप; न्यायिक नियुक्तियों में मांगा समान प्रतिनिधित्व

BR Gavai: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्यायपालिका…

44 minutes ago

चुनाव से पहले सीएम योगी ने ब्यूरोक्रेसी का किया पोस्टमार्टम, नोएडा से वाराणसी तक के बदले पुलिस कमिश्नर

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. वाराणसी,…

46 minutes ago

आयुष्मान भारत कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे हैं? इलाज शुरू कराने से पहले इन जरूरी बातों को जरूर जान लें

आयुष्मान भारत कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकती है, लेकिन सिर्फ कार्ड होना…

1 hour ago

13 साल बाद प्रेमी को छोड़ ससुराल लौटी पत्नी, पति से बोली- साथ रखो वरना ऊपर पहुंचा दूंगी

Mirzapur News: मिर्जापुर में 13 साल पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला…

1 hour ago