Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ करके क्या संसद का अपमान किया ? सर्वे में दिखे चौंकाने वाले आकंड़े

C Voter Survey on Flying Kiss: राहुल गांधी पर लगे फ्लाइंग किस के आरोप को लेकर एक सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या कांग्रेस नेता ने ऐसा करके संसद का अपमान किया है, तो इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये.

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला था, इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनपर पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस का आरोप दिया था. इसके बाद यह मुद्दा काफी गरमा गया था. वहीं इस मामले पर अब एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें यह जानने की कोशिश की गयी कि क्या राहुल गांधी ने ऐसा करके संसद का अपमान किया है. इसके जवाब में जनता के जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

बता दें कि राहुल गांधी अपनी सदस्यता की बहाली के बाद पहली बार सदन में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर मणिपुर की घटना को लेकर जमकर हमला बोला था. इसके बाद स्मृति ईरानी ने पलटवार किया था.

क्या था पूरा मामला ?

कांग्रेस नेता के भाषण के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद संसद से बाहर जाते समय महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए हैं. स्मृति ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए. ऐसा गरिमा विहीन आचरण को देश के सदन ने कभी नहीं देखा होगा. राहुल ने संसद में बैठी हुई महिलाओं के सामने फ्लाइंग किस उछाला ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है.”

यह भी पढ़ें-  सदन में वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अधीर रंजन चौधरी!, लोकसभा से निलंबन के बाद बोले- सरकार ने संसदीय परंपराओं की धज्जियां उड़ाईं

सर्वे में लोगों ने क्या कहा ?

जब इस मामले में लोगों से सवाल किया गया कि राहुल ने ऐसा करके संसद का अपमान किया है तो 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने गलत किया, उन्होंने संसद का अपमान किया है. वहीं 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नहीं राहल गांधी ने अपमान नहीं किया है. वहीं, 11 प्रतिशत लोगों का जवाब ‘पता नहीं’ था.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital