देश

Meerut News: पुलिस के सामने आरोपी का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर दी सुसाइड की धमकी, हुआ अरेस्ट

Meerut Police: मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा में बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस के सामने बदमाश ने जमकर ड्रामा किया. बदमाश ने पुलिस के पहुंचते ही अपनी कनपटी पर तमंचा रख लिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया. इस घटना का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि बदमाश ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखा हुआ है और आत्महत्या करने धमकी दे रहा है.

कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मारने की धमकी दी

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ पुलिस बनियापाड़ा में राशिद नाम के बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची थी. जैसे ही राशिद ने पुलिस को देखा तो अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा. बीच-बीच में पुलिस को भी गोली मारने की बात कह रहा था. किसी तरह पुलिस ने बदमाश राशिद से तमंचा छीनकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का वहां पर मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसमें दिखाई दे रहा है कि बदमाश राशिद को जब पुलिस कर्मियों ने पकड़ा तो उसने सिपाहियों का कॉलर पकड़ लिया और मारने की धमकी देने लगा.

यह भी पढ़ें- Bihar: जदयू-राजद गठबंधन टूटा! शाम 7 बजे CM हाउस में जुटेंगे MLA, तेजस्‍वी बोले- हमारे लिए नीतीश आदरणीय थे..

पुलिस ने साहस दिखाते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बदमाश राशिद पर देहली गेट थाने पर 307 का मुकदमा दर्ज है. जब उसको पुलिस पकड़ने पहुंची तो बदमाश ने खुद की कनपटी पर तमंचा लगाकर आत्महत्या की धमकी, लेकिन पुलिस ने साहस दिखाते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. बदमाश पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं. एसपी सिटी आयुष विक्रम का यह भी कहना है कि तलाशी के दौरान बदमाश के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं.

यह भी पढिए- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान- ‘राहुल गांधी की यात्रा देखकर घबरा गए हैं BJP के लोग’, बोले- मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं

-भारत एक्सप्रेस

इनपुट- हरीश शर्मा, मेरठ

Shailendra Verma

Recent Posts

पायलट खुद ही प्लेन क्रैश करना चाहता था? सऊदी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामलाम

Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…

33 minutes ago

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

49 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

55 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

1 hour ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

1 hour ago