देश

‘नीतीश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया..न ही किसी ने समर्थन वापस लिया’, बोले BJP प्रदेशाध्यक्ष, जानें अब तक क्‍या हुआ

Bihar Political Crisis: बिहार में नीतीश-लालू का साथ हाशिए पर आ गया है. लालू यादव की पार्टी राजद और नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू के गठबंधन में फूट पड़ गई है, और ऐसे में दोनों ओर से तल्‍ख टिप्‍पणियां की जा रही हैं. खबर है कि 28 जनवरी की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे सकते हैं. इसके अलावा, वह भाजपा के सहयोग से वहां नई सरकार बना सकते हैं.

कुछ नेता जहां बिहार की ताजा राजनीतिक स्थिति पर आगे की रणनीति तय करने में जुटे हैं, वहीं कुछ नेताओं का जोर महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल करने पर है. आज शाम को बिहार में JDU कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद ये कहा जाने लगा कि नीतीश कुमार रविवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे. यह भी खबरें चल रही हैं कि नीतीश राज्यपाल से कल ही नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाने को कहेंगे.

आज बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का रात के समय एक बयान आया, उन्‍होंने नीतीश-लालू की पार्टियों के गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा, “न नीतीश कुमार ने कोई इस्तीफा दिया है और न ही किसी ने कोई समर्थन वापस लिया है.” सम्राट चौधरी बोले कि “भाजपा यह जानना चाहती है कि बिहार की स्थिति क्या है, जब पार्टी यह जानेगी तभी तो कोई फैसला लेगी.”

खेला तो होगा…जो स्थिति बिहार में पैदा हुई है- हरि साहनी

भाजपा नेता हरि साहनी ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर कहा, “खेला तो होगा… जो स्थिति (बिहार में) पैदा हुई है, उसमें कुछ न कुछ नतीजे निकलेंगे. लेकिन क्या होगा यह कहा नहीं जा सकता”. वहीं, भाजपा की महिला नेता रेणु देवी बोलीं, “मुझे कुछ नहीं पता. मैं तो संगठन के लिए काम करती हूं और संगठन के अलावा मुझे और कुछ नहीं पता. हम यहां संगठन के काम के लिए आए हैं.”

हमारे बीच लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई- भाजपा नेता

बिहार की राजनीतिक स्थिति और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह संगठनात्मक बैठक थी…लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई…पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, पार्टी उसका स्वागत करेगी.”

यह भी पढिए- क्या बिहार में टूट गया जदयू-राजद का गठबंधन? शाम 7 बजे CM हाउस में जुटेंगे MLA, तेजस्‍वी बोले- ‘हमारे लिए नीतीश कुमार आदरणीय थे…’

लालू के बेटे तेजस्‍वी बोले- असली खेला होना अभी बाकी है

इधर, पटना में राजद की बैठक के दौरान तेजस्वी ने दावा किया कि असली खेला होना अभी बाकी है. उन्‍होंने कहा कि “नीतीश हमारे आदरणीय थे, हैं और रहेंगे. जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया.” इस दौरान तेजस्वी के पिता लालू ने भी अपने मंत्रियों से कहा- इस्तीफा नहीं दें.

नीतीश ने कहा था, हम मिट्टी में मिल जाएंगे- शिवानंद तिवारी

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार में मची सियासी हलचल के बीच राजद की मीटिंग को लेकर कहा, “इस बारे में लालू यादव या तेजस्वी यादव ही बता सकते हैं… जिनके बारे में उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा कि हम मिट्टी में मिल जाएंगे पर वहां (NDA) नहीं जाएंगे, RSS मुक्त देश बनाएंगे…तो वे कैसे अब यह हिम्मत कर रहे हैं. हमने आज भी उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया.”

राजद की बैठक हुई है, लालू ही लेंगे कोई फैसला- मनोज झा

वहीं, तेजस्‍वी के करीबी एक RJD नेता मनोज झा ने बताया कि उनके यहां अभी पार्टी की बेठक हुई है. मनोज झा बोले, “हमारे बीच अभी बैठक बहुत सकारात्मक हुई, वहां अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई…बैठक में समकालीन राजनीति में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई. उस बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया.”

यह भी पढिए- बिहार में बनेगी नई सरकार…? भाजपा विधायक और सांसद करेंगे पटना में सुबह 10 बजे मीटिंग, CM नीतीश देंगे इस्‍तीफा!

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 minute ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

21 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago