Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान- ‘राहुल गांधी की यात्रा देखकर घबरा गए हैं BJP के लोग’, बोले- मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी के सिपहसालार राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ पर हैं. वह पूर्वोत्‍तर भारत से पश्चिमी भारत के लिए निकले हैं. असम में उन्‍होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला-

mallikarjun kharge

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: पूर्वोत्‍तर भारत से पश्चिमी भारत के लिए निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ असम से होकर गुजर रही है. आज दोपहर को राहुल गांधी असम में आमजन को संबोधित करते नजर आए. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है. खरगे का कहना है कि राहुल की यात्रा को देखकर भाजपाई घबरा गए हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में कहा, “राहुल गांधी की यात्रा इतनी अच्छी चल रही है कि इसे देखकर भाजपा के लोग घबरा गए हैं. और, उन्होंने हमारे PCC अध्यक्ष पर हमला किया..मगर मैं बता देना चाहता हूं कि राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं.”

जो बिल्ली कभी हमारे पास थी, अब हम पर ही मिमिया रही

खरगे बोले- “राहुल गांधी कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- यह ‘मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं’ जैसा है. जो बिल्ली कभी हमारे पास थी…वह अब हम पर ही म्याऊं-म्याऊं कर रही है. हमने ऐसे कई लोगों को देखा है.

यह भी पढिए- Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता, यहां का CM सबसे भ्रष्ट

सोनिया के पुत्र ने कहा- यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा नहीं

वहीं, यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के बेटे एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ”यह पूरा देश और असम जानता है कि आपके मुख्यमंत्री (सीएम हिमंत बिस्वा सरमा) और उनका पूरा परिवार सबसे भ्रष्ट लोग हैं…यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा नहीं है, यह यात्रा असम की जनता की आवाज की यात्रा है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital