कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम.
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और संजय राउत पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत के बंटवारे का सपना देखा था और अब वही सपना राहुल गांधी और संजय राउत देख रहे हैं.
प्रमोद कृष्णम ने कहा, “संजय राउत और राहुल गांधी भारत को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं. उन्हें पता चल गया है कि देश की जनता उनकी असली मंशा समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं मिलेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “ये लोग एक और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी को उसका प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.”
आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान तब आया है जब राजनीतिक माहौल गर्म है. संजय राउत शिवसेना (उद्धव गुट) के वरिष्ठ नेता हैं और राहुल गांधी कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं. दोनों नेताओं ने कई मौकों पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले कांग्रेस के करीबी माने जाते थे, लेकिन अब वे खुलकर राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- “इस दुकान पर न सौदा बचा और न ही खरीददार”
-भारत एक्सप्रेस
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…