आस्था

Rang Panchami 2025: कब है रंग पंचमी? जानिए देश भर में कैसे मनाई जाती है, क्या है परंपरा

Rang Panchami 2025:  होली के उत्सव के बाद आने वाली रंग पंचमी भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखती है. यह पर्व रंगों की मस्ती, उमंग और भक्ति का प्रतीक है. खासतौर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. आइए जानते हैं रंग पंचमी 2025 की तारीख, इसकी परंपराएं और विभिन्न राज्यों में इसे मनाने के अनोखे तरीके.

19 मार्च मनाया जाएगा रंग पचमी

Rang Panchami 2025:  हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआच कल यानी 18 मार्च को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगी. वहीं इस पंचमी तिथि का समापन 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा जाएगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रंग पचमी का त्योहार इस साल 19 मार्च मनाया जाएगा.

राधा-कृष्ण ने खेली थी होली

Rang Panchami 2025:  धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी और देवी-देवता होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आए थे. इस दिन लोग जीवन में खुशियों का आगमन के लिए कई उपाय भी करते हैं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

रिश्ते होंगे मजबूत

Rang Panchami 2025:  रंग पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना करें. इसके बाद उन्हें लाल चंदन और गुलाल लगाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल होता है. साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं.

धन की कमी होगी दूर

Rang Panchami 2025:  रंग पंचमी के दिन लाल या पीले कपड़े में हल्दी की एक गांठ और एक सिक्का बांधकर तिजोरी या पर्स में रख दें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही धन की कमी दूर होती है.

ये भी पढ़े Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर इस विधि से करें मां तुलसी की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

5 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago