Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

माघ मेले में शुरू हुआ 7 दिवसीय श्री ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन हुए शामिल

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा 7 दिवसीय श्री ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

mahayagya

माघ मेले में शुरू हुआ 7 दिवसीय महायज्ञ

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा 7 दिवसीय श्री ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. ये महायज्ञ 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान गौ माता और भारत विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया. बता दें कि महायज्ञ का आयोजन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में हो रहा है.

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन कार्यक्रम में हुए शामिल

वहीं इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन और इलाहाबाद हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति मंजु रानी चौहान भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचीं. इसके अलावा लाल बहादुर संस्कृत केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

“हिंदू से अच्छा दोस्त और हिंदुस्तान से अच्छा देश नहीं हो सकता है”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हिंदू से अच्छा दोस्त और हिंदुस्तान से अच्छा देश नहीं हो सकता है. शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि मुसलमानों से तीन गलतियां हुई हैं, पहली ख़िलाफ़त आंदोलन का समर्थन, दूसरा देश के विभाजन के समय पाकिस्तान का समर्थन और तीसरा अयोध्या के संदर्भ में विरोध. इस दौरान शाहनवाज़ हुसैन ने आगे कहा कि मथुरा और काशी हिंदुओं को दे देना चाहिए.

वहीं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश में रामराज्य स्थापित हो गया है. युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा की कांग्रेस ने भारतीय संस्कृति का नाश करने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बचा लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital