देश

“राष्ट्रहित में लिए गए फैसले का विरोध करना राष्ट्र द्रोह…”, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वक्फ संशोधन विधेयक को खुलकर सराहा

Acharya Pramod Krishnam News: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और श्री कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मोदी सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक की खूब सराहना की है. उन्होंने इसे राष्ट्रहित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया और इसके विरोध करने वाले राजनेताओं को कठोर शब्दों में धिक्कारते हुए कहा कि ऐसा करना राष्ट्रद्रोह के समान है.

सोशल मीडिया पर कहा- सब इस फैसले का स्‍वागत करें

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर ट्वीट करते हुए लिखा, “राष्ट्र हित में लिये गये फ़ैसले का विरोध करना भी राष्ट्र द्रोह कहलाता है, इसलिए देश के सभी देशभक्त नेताओं का फ़र्ज़ है कि वो #WaqfBill #WaqfBillAmendment का खुले दिल से स्वागत करें.” उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पीएमओ इंडिया को टैग किया.

वक्फ संशोधन विधेयक के विरोधी नेताओं को धिक्‍कारा

आचार्य ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बैनर्जी और असदुद्दीन ओवैसी को भी ट्वीट में टैग किया, जो वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने इन नेताओं की विचारधारा को देश के भविष्य के लिए सही न बताते हुए अपनी राय स्पष्ट की.

विधेयक का संसद से पारित होना और अगला कदम

वक्फ संशोधन विधेयक को 3-4 अप्रैल 2025 के दरम्‍यान भारतीय संसद के दोनों सदनों से पारित किया गया. भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार के पास बहुमत होने के कारण विपक्ष इसे रोकने में असफल रहा. अब यह विधेयक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अनुमोदन के लिए भेजा गया है. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा.

संभल में कल्कि धाम का निर्माण कर रहे हैं आचार्य

ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले कांग्रेस पार्टी में थे. जब कांग्रेस के नेतृत्व ने श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह को ठुकराया, तो उनके मन को ठेस पहुंची और उन्होंने पार्टी छोड़ दी. वर्तमान में वे संभल जिले में कल्कि धाम का निर्माण कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: Kalki Dham Sambhal: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने बताई कल्कि धाम की महत्ता, संभल आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago