लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, झूठे आरोपों में अदालत की अवमानना की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महिला पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. उसने अलग रह रहे अपने पति व ससुरालवालों पर आरोप लगाई थी कि बच्चे से मिलने के दौरान उनलोगों ने हंगामा किया. महिला ने उन सभी पर अदालत की अवमानना के तहत कार्रवाई करने की मांग की. उसने साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो रिकार्डिग की पेश की थी.

न्यायमूर्ति नवीन चावला एवं न्यायमूर्ति रेणु भटनागर ने वीडियो को देखने के बाद पाया कि महिला ने मजाक उड़ाकर अपने पति को उकसाया था, जिससे वह उस तरह से प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर हो. जबकि पति के परिवार ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की थी. महिला के ससुरालवालों ने महिला से पति का मजाक न उड़ाने एवं बच्चे के साथ मुलाकात को शांतिपूर्ण तरीके से होने देने का अनुरोध करने की भी कोशिश की थी. इस अनुरोध का फिर से मजाक उड़ाया गया था. इस तरह से महिला ने ही पारिवारिक अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है और पति को उकसाया है. पीठ ने इसे देखते हुए महिला पर ही जुर्माना लगाते हुए उसकी अवमानना याचिका खारिज कर दी.

हंगामा करके अदालत की अवमानना

महिला ने याचिका दाखिल कर कहा था कि उसका पति और उसके माता-पिता के बच्चे से मिलने आने पर हंगामा करके अदालत की अवमानना की है. ऐसा किया जाना पारिवारिक अदालत के आदेश का उल्लंघन है. उसने यह भी कहा था कि जब वह अपने परिवारवालों के साथ बच्चे से मिलने गई तो उसे, उसके कर्मचारी व उसके परिवारवालों को परेशान किया गया जिससे उनलोगों का आत्मविास टूटे. उसे नौकरी से निकालने की कोशिश करना भी था जिससे उसके आय का स्त्रोत बंद हो जाए. साथ ही उसे गिड़िगड़ाने के लिए बाध्य होना पड़े. इस दशा में उसके पति व उसके परिवारवालों के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: तीस हजारी कोर्ट ने झूठी गवाही देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई का आदेश, आरोपी को बरी किया

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

4 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

17 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago