कल्की धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुलाकात की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा,” सनातन के “समंदर” में “भावना” का सैलाब, अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय तस्वीर, सत्य-सनातन-सर्वदा.”
वहीं राहुल गांधी की “वोट चोरी” के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर सच में राहुल गांधी इस पर यकीन रखते हैं तो उन्होंने संसद को तौर पर अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया. साथ ही आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी से यह भी सवाल किया कि वह अब तक राम मंदिर क्यों नहीं गए. एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि वायानाड सांसद प्रियंका गांधी राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने के पक्ष में नहीं थी.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तोते की तरह बोलते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान मुस्लिम महिलाओं का अपमान और उनके अधिकारों का हनन सर्वविदित है.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही मुस्लिमों का हक छीन रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है. सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो मुस्लिमों को हक दिलाने का काम कर रही है. भाजपा ने तीन तलाक के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हर मुस्लिम खुश है
ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी बदतमीजी के बादशाह…उनके संस्कारों में ही समस्या है,’ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला
-भारत एक्सप्रेस
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…