Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“सनातन के समंदर में भावना” का सैलाब,” पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले कल्की धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा,” सनातन के “समंदर” में “भावना” का सैलाब, अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय तस्वीर, सत्य-सनातन-सर्वदा.”

कल्की धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुलाकात की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा,” सनातन के “समंदर” में “भावना” का सैलाब, अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय तस्वीर, सत्य-सनातन-सर्वदा.”

वहीं राहुल गांधी की “वोट चोरी” के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर सच में राहुल गांधी इस पर यकीन रखते हैं तो उन्होंने संसद को तौर पर अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया. साथ ही आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी से यह भी सवाल किया कि वह अब तक राम मंदिर क्यों नहीं गए. एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि वायानाड सांसद प्रियंका गांधी राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने के पक्ष में नहीं थी.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तोते की तरह बोलते हैं

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तोते की तरह बोलते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान मुस्लिम महिलाओं का अपमान और उनके अधिकारों का हनन सर्वविदित है.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही मुस्लिमों का हक छीन रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है. सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो मुस्लिमों को हक दिलाने का काम कर रही है. भाजपा ने तीन तलाक के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हर मुस्लिम खुश है


ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी बदतमीजी के बादशाह…उनके संस्कारों में ही समस्या है,’ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital