देश

Acid Attack Case: महिला को तेजाब पीने के लिए किया मजबूर, कोर्ट ने सास और ननद को ठहराया दोषी

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने वर्ष 2019 में एक महिला को तेजाब पीने के लिए मजबूर करने के जुर्म में सास और ननद को दोषी ठहराया है. कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ट्विंकल वाधवा ने महिला के पति को भी मारपीट के मामले में दोषी ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि यह साबित हुआ है कि उसने बेल्ट से पीटा था. अदालत यह आदेश महिला के पति शमीन, सास हसीना और ननद शबनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुचाना) और 326 A (स्वेच्छा से तेजाब का इस्तेमाल करके गंभीर चोट पहुचाना) आदि के मामले में सुनवाई करते हुए पारित किया है.

महिला को तेजाब पीने के लिए किया मजबूर

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया है कि शमीन ने अपनी पत्नी की पिटाई की थी. उसके बाद अन्य लोगों ने उसे 5 मार्च 2019 को तेजाब पीने के लिए मजबूर किया. अदालत ने कहा कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दोहराते हुए अपनी पीड़ां और संबंधित घटनाओं को स्पष्ट रूप से सुनाया. कोर्ट सजा के बिंदुओं पर 12 मार्च को सुनवाई करेगा. अदालत ने बचाव पक्ष की व्स दलील को खारिज कर दिया कि मेडिको लीगल में कोई बाहरी चोट नहीं है.

कोर्ट ने कही ये बात

अदालत ने कहा कि बेल्ट से पिटाई से काफी दर्द और आघात हो सकता है, लेकिन इस्तेमाल किए गए बल, प्रभाव और व्यक्ति की त्वचा की संवेदनशीलता के आधार पर बाहरी चोटें दिखाई नहीं भी दे सकती है. उसने बयान में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे अदालत यह निष्कर्ष निकाल सके कि वह सच नहीं बोल रही है. बचाव पक्ष के वकील ने यह भी कहा था कि घटना के दो दिन बाद शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को हाथ से लिखे बयान में लिखा कि उसने गुस्से में गलती से तेजाब पी लिया था. पति के परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे आरोप अप्रैल 2019 में लगाए गए. उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने झूठी गवाही दी थी, लेकिन अदालत ने सभी दलीलों को खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव सहित अन्य को समन किया जारी ,11 मार्च को पेश होने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

4 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

50 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago