देश

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल


देहरादून | रिपोर्टर – अभिषेक कुमार


उत्तराखंड सरकार ने अवैध अतिक्रमण के बाद अब अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले एक महीने में प्रदेश के चार जिलों में 136 मदरसों को सील किया गया है. इसके साथ ही इन मदरसों की फंडिंग की भी जांच की जा रही है. हालांकि, विपक्ष ने इस कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं और इसे एक समुदाय को टारगेट करने की कोशिश बताया है.

बीते एक महीने में उत्तराखंड सरकार ने उधम सिंह नगर में 64, देहरादून में 44, हरिद्वार में 26 और पौड़ी गढ़वाल में 2 अवैध मदरसों को सील किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों, मजारों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. सरकार यह भी जांच करेगी कि इन मदरसों को चलाने के लिए पैसा कहां से आ रहा है और क्या इसमें हवाला नेटवर्क की भूमिका है.

मदरसा बोर्ड ने किया सरकार का समर्थन

प्रदेश में करीब 450 मदरसे मदरसा बोर्ड से पंजीकृत हैं, जबकि 500 से अधिक बिना अनुमति के चल रहे हैं. मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शमून कासमी ने इस कार्रवाई का समर्थन किया और सभी मदरसा संचालकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज पूरे करें और जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं. उन्होंने कहा कि अगर मदरसा संचालक सरकारी नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार पर भेदभाव का आरोप

जहां सरकार अपनी कार्रवाई को न्यायसंगत बता रही है, वहीं विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह कार्रवाई बच्चों की परीक्षा के समय की जा रही है, जिससे सरकार की मंशा पर संदेह होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ एक विशेष समुदाय को परेशान करने और वोट बैंक की राजनीति करने की कोशिश है.

सरकार ने साफ किया है कि यह कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जा रही है और इसका किसी धर्म या समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है. अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर राजनीति कब तक गर्म रहती है और सरकार की आगे की रणनीति क्या होगी.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 17 जगहों पर छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago