मौसम अपडेट.
Weather Update: देश के कई राज्यों में गर्मी प्रचंड रूप लेती जा रही है. मध्य और दक्षिण भारत के तकरीबन 15 राज्य लू की चपेट में हैं. स्थिति ऐसी है कि सुबह 10 बजे के बाद तपती दोपहरी जैसी गर्मी का अहसास होने लगता है. तापमान की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल का गंगा तट का इलाका, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों के कई क्षेत्रों में अधिकतम पारा 42 से 45 डिग्री सेल्सियस है.
मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है क्योंकि तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा कई राज्य ऐसे हैं जहां अप्रैल से जून के दौरान तकरीबन 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है.
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिनों के लिए गर्मी और लू का पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल का गंगा तटीय क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र गर्मी की चपेट में रहने वाले हैं. जबकि, तेलंगाना के 20 जिलों में लू की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बिहार के 13 जिलों में लू की आशंका जताई गई है. इसके अलावा झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को लू चली. प्रदेश में 15 जिलों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. मौसम विभाग ने यहां के 14 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत प्रयागराज और वाराणसी में तापमान बढ़ गया है. शनिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. यहा का तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि प्रयागराज में पारा 41 डिग्री पहुंच गया. वहीं, लखनऊ का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. इतना ही नहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दिन रात और दिन में भीषण गर्मी का अहसास हो सकता है.
दिल्ली में मंगलवार से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर पहुंच सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…