देश

रक्षा बंधन पर भारत की कलात्मक विरासत को बढ़ावा दे रहा अडानी फाउंडेशन, राखी मेले का किया आयोजन

Raksha Bandhan 2024: अडानी फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट सथवारो के जरिए अडानी समूह मुख्यालय में राखी मेले का आयोजन किया, जो कारीगरों और उनकी कला को सशक्त बनाने की एक पहल है. इस मेले का उद्देश्य रचनात्मक रूप से डिजाइन और हाथों से बनीं राखियां को लोगों तक पहुंचाने का था. दो दिवसीय कार्यक्रम में गुजरात के 10 कारीगरों द्वारा तैयार राखियां लाई गईं. इसके अलावा, ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन/ अंधजन मंडल, वस्त्रापुर के साथ अडानी विद्या मंदिर, अहमदाबाद के छात्रों ने उनकी सुंदर कृतियों को प्रदर्शित करने और बेचने में सहायता की. इस मेले में कारीगरों ने एक लाख रुपये से अधिक की राखियां बेचीं.

ये राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र

बदलते समय के साथ, बहन द्वारा अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा में बदलाव आया है. इस मेले में क्रोशिया राखी, कढ़ाई राखी, बीडवर्क राखी, थ्रेड वर्क राखी, एगेट स्टोन राखी, सिल्वर फिलिग्री राखी और रेज़िन आर्ट राखी ने लोगों को खूब आकर्षित किया.

इस कार्यक्रम ने पारंपरिक शिल्प और स्थानीय समुदायों के कारीगरों को एक मंच प्रदान किया. अडानी फाउंडेशन की ट्रस्टी शिलिन अडानी, जो सथवारो प्रोजेक्ट की मार्गदर्शक हैं, उन्होनें सभी कारीगरों को उनकी सफलता पर बधाई दी.

यह भी पढ़ें- ‘…मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए’, साल 1996 …जब अटल ने सदन में दिया था ऐतिहासिक भाषण

भारतीय त्यौहार, पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने और स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने का एक अच्छा समय होता है. प्रोजेक्ट सथवारो, अडानी फाउंडेशन की एक पहल है जो आर्थिक विकास, आजीविका और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप कारीगरों के उत्थान और भारत की समृद्ध विरासत, कला और शिल्प को संरक्षित करने के लिए समर्पित है.

सथवारो, कौशल-विकास और स्वयं-सहायता समूहों का समर्थन करने जैसी कई पहलों के माध्यम से, अडानी फाउंडेशन समाज के सभी वर्गों के लिए विकास को सक्षम बनाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

32 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago