आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला
शिवसेना (UBT) के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम, विधानसभा स्पीकर और उद्योग मंत्री के प्रस्तावित विदेश दौरे को लेकर सवाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार विदेश दौरे के एजेंडे को नहीं बताती है. जनता के पैसे को छुट्टियां मनाने में बहाया जा रहा है. फिलहाल सीएम और विधानसभा अध्यक्ष का दौरा रद्द हो गया है.
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते दो महत्वपूर्ण दौरे होने वाले थे. उन्होंने कहा कि ये दौरे महत्वपूर्ण नहीं थे, बल्कि महत्वपूर्ण व्यक्ति केवल टाइम पास के लिए दौरा करने जा रहे थे. आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को अवैध सीएम कहते हुए कहा कि “अवैध सीएम जर्मनी और लंदन जाने वाले थे, जैसे ही मैंने ट्वीट करके पूछा कि आप वहां जाकर क्या करने वाले हैं, शेड्यूल तो जारी कीजिए. सवाल करने के आधे घंटे में ही दौरा कैंसिल हो गया.
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि इनके पास कोई एजेंडा नहीं था. सिर्फ छुट्टी करके जाने वाले थे. जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए जा रहे थे. इन्हें राज्य के विकास से कोई मतलब नहीं है. सरकारी काम के नाम पर सिर्फ विदेश घूमने जा रहे थे. आदित्य ठाकरे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के दौरे को लेकर भी सवाल किया गया था. उन्होंने कहा कि ” कल जैसा कि हमने देखा, हमारे अध्यक्ष महोदय जो कि अभी ट्राईब्यूनल के रोल में हैं. वे भी कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए घाना जाने वाले थे. जिसको लेकर सवाल किया था. जिसके बाद उनका भी दौरा रद्द हो गया.
यह भी पढ़ें- Bangaluru: शानदार रिटर्न का ऑफर देकर 854 करोड़ की महाठगी, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ठाकरे ने कहा कि उनकी तीसरा सवाल उद्योग मंत्री से था. उद्योग मंत्री के दावोस, म्यूनिख और लंदन दौरे को लेकर सवाल किया था. आदित्य ठाकरे ने पूछा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की दावोस में होने वाली बैठक जनवरी में होती है. आखिर अभी जाकर वहां क्या करने वाले हैं और किससे मिलने वाले हैं? वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की जहां बैठक होती है वहां तो सिर्फ एक साधारण सा गांव है. अगर आपको छुट्टी पर जाना है तो खुद के पैसे पर जाइये. डिप्टी सीएम ने भी जापान का दौरा किया था. जिसको लेकर लग रहा था कि जापान सरकार स्पॉन्सर कर रही होगी, लेकिन बाद में पता चला कि महाराष्ट्र सरकार सारा खर्च उठा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…