Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

“विदेश दौरे का एजेंडा पूछते ही कैंसिल हो गया सीएम का दौरा”, आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला

शिवसेना (UBT) के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम, विधानसभा स्पीकर और उद्योग मंत्री के प्रस्तावित विदेश दौरे को लेकर सवाल किया है.

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला

शिवसेना (UBT) के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम, विधानसभा स्पीकर और उद्योग मंत्री के प्रस्तावित विदेश दौरे को लेकर सवाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार विदेश दौरे के एजेंडे को नहीं बताती है. जनता के पैसे को छुट्टियां मनाने में बहाया जा रहा है. फिलहाल सीएम और विधानसभा अध्यक्ष का दौरा रद्द हो गया है.

आदित्य ठाकरे ने दौरे को लेकर पूछा सवाल

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते दो महत्वपूर्ण दौरे होने वाले थे. उन्होंने कहा कि ये दौरे महत्वपूर्ण नहीं थे, बल्कि महत्वपूर्ण व्यक्ति केवल टाइम पास के लिए दौरा करने जा रहे थे. आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को अवैध सीएम कहते हुए कहा कि “अवैध सीएम जर्मनी और लंदन जाने वाले थे, जैसे ही मैंने ट्वीट करके पूछा कि आप वहां जाकर क्या करने वाले हैं, शेड्यूल तो जारी कीजिए. सवाल करने के आधे घंटे में ही दौरा कैंसिल हो गया.

जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए जा रहे थे

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि इनके पास कोई एजेंडा नहीं था. सिर्फ छुट्टी करके जाने वाले थे. जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए जा रहे थे. इन्हें राज्य के विकास से कोई मतलब नहीं है. सरकारी काम के नाम पर सिर्फ विदेश घूमने जा रहे थे. आदित्य ठाकरे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के दौरे को लेकर भी सवाल किया गया था. उन्होंने कहा कि ” कल जैसा कि हमने देखा, हमारे अध्यक्ष महोदय जो कि अभी ट्राईब्यूनल के रोल में हैं. वे भी कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए घाना जाने वाले थे. जिसको लेकर सवाल किया था. जिसके बाद उनका भी दौरा रद्द हो गया.

यह भी पढ़ें- Bangaluru: शानदार रिटर्न का ऑफर देकर 854 करोड़ की महाठगी, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

डिप्टी सीएम के दौरे का खर्च सरकार ने उठाया

ठाकरे ने कहा कि उनकी तीसरा सवाल उद्योग मंत्री से था. उद्योग मंत्री के दावोस, म्यूनिख और लंदन दौरे को लेकर सवाल किया था. आदित्य ठाकरे ने पूछा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की दावोस में होने वाली बैठक जनवरी में होती है. आखिर अभी जाकर वहां क्या करने वाले हैं और किससे मिलने वाले हैं? वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की जहां बैठक होती है वहां तो सिर्फ एक साधारण सा गांव है. अगर आपको छुट्टी पर जाना है तो खुद के पैसे पर जाइये. डिप्टी सीएम ने भी जापान का दौरा किया था. जिसको लेकर लग रहा था कि जापान सरकार स्पॉन्सर कर रही होगी, लेकिन बाद में पता चला कि महाराष्ट्र सरकार सारा खर्च उठा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026