देश

Aditya Thackeray FIR: आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के तीन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है ये पूरा मामला

Aditya Thackeray FIR: अपनी पार्टी शिवसेना के बिखरने के चलते महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सियासी मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. नई गाज उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर गिरी है. मुंबई पुलिस ने आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के तीन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है. उन पर आरोप हैं कि उन्होंने बिना इजाजत एक ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है. मुंबई पुलिस ने ये FIR बीएमसी के शिकायत पर दर्ज की है.

दरअसल, मुंबई के NM जोशी पुलिस स्टेशन में आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. आदित्य पर आरोप हैं कि उन्होंने बिना इजाजत लोअर परेल ब्रिज का उद्धाटन कर दिया. खास बात यह है कि उद्धव के साथ उस समय मौजूद अन्य नेताओं के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है. इस मामले में बीएमसी पुलिस से शिकायत की थी. बीएमसी ने कहा था कि आदित्य ठाकरे ने ब्रिज का अवैध रूप से उद्घाटन किया.

कब की है ये घटना?

जानकारी के मुताबिक यह घटना 16 नवंबर की है. इस दौरान पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने ब्रिज का उद्घाटन कर दिया था. ऐसे में वहां उनके साथ उद्धव गुट के कई अन्य नेता शामिल हुए थे. इसकी जानकारी मिलने पर बीएमसी के अधिकारी पुलिस के पास पहुंच गए और रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक वहीं रहे.  ऐसे में पुलिस ने बीएमसी की शिकायत पर आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.

बीएमसी ने पुलिस के पास अपनी शिकायत में कहा है कि विधायक आदित्य ठाकरे, विधान परिषद विधायक सुनील शिंदे, सचिन अहिर, पूर्व महापौर किशोरीताई पेडणेकर, पूर्व महापौर स्नेहल आंबेकर सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों ने गैर कानूनी तरीके से महानगरपालिका आयुक्त बृहन्मुंबई की इजाजत के बिना अधूरे लोअर परेल ब्रिज का उद्घाटन किया. इसके लिए एसीक भवन के पास लगे बॅरिगेट हटाए गए. बीएमसी का आरोप है कि नए ब्रिज पर अतिक्रमण करके उसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया.

FIR में क्या हैं आरोप

पुलिस द्वारा दर्ज FIR में लिखा गया है कि ये ब्रिज खोलने से ट्रैफिक की आवाजाही शुरू हो गई लेकिन अधूरे काम की वजह से लोगों की जान को खतरा हो सकता है. इसलिए BMC की तरफ से FIR दर्ज करवाई गई है. इस उद्घाटन को लेकर आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि वे बीएमसी के ब्रिज को खोलने का इंतजार कर रहे थे. वे इस इंतजार में थे कि बीएमसी खुद ही ब्रिज को आम लोगों को खोल देगी लेकिन लगभग 10 दिन बीत गए. ब्रिज तैयार है और इसके उद्घाटन के लिए किसी वीआईपी का इंतजार किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

6 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

24 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

47 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

1 hour ago