लाइफस्टाइल

ज्यादा ड्राईफ्रूट्स खाना कर सकता है बीमार, हार्ट-किडनी तक पर पड़ता है असर

Health Tips: सर्दी में ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक है. ड्राइ फ्रूट्स में पोषक तत्वों और ऊर्जा का भंडार होता है जो हमारी बॉडी को एनर्जी देते हैं. इसे खाने से चेहरे पर निखार आता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते है जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल आपको बीमार भी बना सकता है.

ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा इस्तेमाल आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ड्राई फ्रूट आपका पाचन बिगाड़ सकते हैं. शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ज्यादा इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं क्या हैं ड्राई फ्रूट्स के साइड इफेक्ट.

क्या हैं ड्राई फ्रूट्स के साइड इफेक्ट?

शुगर बढ़ाते है ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन शुगर बढ़ा सकता है. ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से बॉडी में फ्रुक्टोज अधिक हो जाता है और शुगर का स्तर बढ़ जाता है.

वजन का बढ़ना

खुद को फिट रखने के लिए लोग ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं. लोग अपनी डाइट में मखानो को भी शामिल करते हैं. लेकिन मखानो को तलकर खाने से वजन कम होने की बजाय और ज्यादा बढ़ सकता है. आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन के कारण परेशान रहते हैं और वजन कम करने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं.

ये भी पढ़ें:Chhath Puja 2023 Second Day Kharna: छठ पर्व का दूसरा दिन आज, जानिए खरना से जुड़ी सभी जरूरी बातें

दिल की बीमारी

वैज्ञानिकों के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. जिससे दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकता है. लेकिन हद से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है. कोई भी चीज हद से ज्यादा खाने से शरीर के लिए नुकसानदायक ही साबित हो सकता है.

अस्थमा की परेशानी

ड्राई फ्रूट्स का सेवन लगातार भारी मात्रा में किया जाए तो यह एलर्जी, अस्थमा जैसी परेशान पैदा कर सकता है. जो लोग पहले से ही दमा की बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें ड्राई फ्रूट्स खाने से परहेज करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago