Categories: देश

हरियाणा में BJP के जीत के बाद फिर जागा EVM का जिन्न, Kapil Sibal ने लगाए आरोप

राज्यसभा सांसद Kapil Sibal ने रविवार को EVM के दुरुपयोग की बात की और कहा कि हर चुनाव में ऐसा होता रहा है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं शुरू से ही यह कहता हुआ आ रहा हूं कि ईवीएम का दुरुपयोग हमेशा से ही होता रहा है. चाहे वो लोकसभा के चुनाव हो या विधानसभा के चुनाव. हर चुनाव में ईवीएम का दुरुपयोग होता रहा है.

उन्होंने कहा,

“मैं हमेशा से ही EVM के खिलाफ बयान देता हुआ आया हूं. मेरे कई बयान आपको याद ही होंगे. मैंने कई दफा इस बातचीत पर बल दिया है कि सभी चुनावों में ईवीएम का दुरुपयोग हो रहा है.”

उन्होंने कांग्रेस का जिक्र कर कहा, “अब कांग्रेस ने हाल ही के चुनाव में ईवीएम के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया है. यही नहीं, कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत तक दर्ज कराई है. अब आने वाले दिनों में कांग्रेस इस संबंध में सबूत भी आयोग को मुहैया कराएगी. इसके बाद आगे की स्थिति खुद ब खुद स्पष्ट हो जाएगी.”

उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं कर सकते हैं कि चुनावों में ईवीएम का दुरुपयोग होता आया है. हम कई बार इस मुद्दे को विभिन्न चुनावी मंचों पर भी उठा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- झारखंड के लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं : गिरिराज सिंह

ज्ञात हो कि हाल ही में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ईवीएम के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था. सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत की. कांग्रेस का आरोप है कि वोट की काउंटिंग होने के बावजूद भी आंकड़े देरी से सार्वजनिक किए गए, जिसे लेकर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

18 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

18 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

25 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

29 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

37 minutes ago