देश

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटर शिवा की मां ने बेटे को लेकर क्या कहा?

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई में एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या के मामले में शार्प शूटर धर्मराज कश्यप, शिवकुमार उर्फ शिवा और हरियाणा के कैथल निवासी गुरमेल का नाम प्रमुखता से सामने आया है. धर्मराज कश्यप और शिवा दोनों शार्प शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंडारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, धर्मराज और शिवकुमार कई साल से मुंबई और पुणे में रह रहे थे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में कब और कैसे आए.

धर्मराज कश्यप और गुरमेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शिवकुमार उर्फ शिवा फरार बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों शार्प शूटर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे और उनके संबंध मुंबई में कई गिरोहों के साथ हो सकते हैं.

शूटर शिवा की मां ने क्या कहा?

इस घटना के बाद मुख्य आरोपी शिवा की मां सुमन ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “मेरे बेटे के ऊपर क्या आरोप हैं, या उसे गिरफ्तार किया गया है, मुझे यह कुछ पता नहीं चला है. मैं बीपी की मरीज हूं. मुझे आज सुबह आसपास के लोगों ने यह बताया कि टीवी में मेरे बेटे के बारे में खबरें आ रही हैं. इन बातों को सुनकर मैं बहुत घबरा गई. मेरा बेटा पुणे काम करने गया था. यह कैसे हो गया. सुबह से मेरे घर पर पुलिस और मीडियाकर्मियों की भीड़ है. मुझे और कोई सूचना नहीं मिली.”

होली के बाद गया था पुणे

उन्होंने आगे कहा, “वह मुंबई नहीं बल्कि पुणे में रहता था. जहां हरीश की दुकान पर वह काम करता था. पिछले तीन साल से वह वहां काम कर रहा था. इस दौरान वह घर आता-जाता रहता था. इस बार होली के आठ दिन बाद घर से गया है, तबसे नहीं आया है.”

यह भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्‍या की जिम्मेदारी, जानें कौन हैं तीनों ‘हत्‍यारे’

गंडारा गांव के प्रधान हसनैन ने कहा, “इसकी जांच पुलिस कर रही है, जो सच होगा सामने आ जाएगा. परिवार वालों ने बताया है कि धर्मराज दो महीने पहले घर से गया था, जबकि शिवा करीब सात-आठ महीने पहले घर से गया था.”

कैथल का रहने वाला है गुरमेल

बता दें कि इस मामले में तीसरा आरोपी गुरमेल हरियाणा में कैथल के नरड गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह साल 2022 में एक युवक की हत्या करने के मामले में कैथल जेल में बंद था. इस मामले में जमानत मिलने के बाद वह मुंबई चला गया, जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ उसके संबंध बने. एक तथ्य यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी कैथल जेल में ही लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के संपर्क में आया था. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, आरोपी के मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है और लंबे समय से वह अपने गांव नहीं गया है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) के घर और दफ्तर की रेकी की. ये लोग पिछले डेढ़-दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नजर रख रहे थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

56 seconds ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

5 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago