बाबा सिद्दीकी. (फाइल फोटो)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या से पूरे शहर में शोक की लहर है. इस बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में शामिल चौथे आरोपी की पहचान हो गई है. मुंबई पुलिस के अनुसार, चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है. इससे पहले तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे.
पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं. शिव और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं. इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है. धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. शिवा फरार है. बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी. अब चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है. ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए.
आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी. इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की. पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले? दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान कई विरोधाभासी जानकारी दे रहे हैं, जिसे लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं.
यह भी पढ़ें- Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटर शिवा की मां ने बेटे को लेकर क्या कहा?
फिलहाल, पुलिस चाहती है कि दोनों को रिमांड में लिया जाए, ताकि इस मामले में विस्तृत पूछताछ हो सकें. पुलिस ने तीसरे आरोपी शिवा को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी. बता दें कि शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…
Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…
Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…