यूपी में बदला मौसम
UP Weather: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में सोमवार को निकली गुनगुनी धूप ने जहां लोगों को राहत दी तो वहीं मंगलवार की सुबह से मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद से ही ठिठुरन बढ़ गई है. वहीं शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है. लखनऊ और उसके आस-पास के शहरों में मौसम ने जहां करवट ली है तो वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी है.
बता दें कि मंगलवार की सुबह से ही घने कोहरे से शहर ढका नजर आया तो वहीं शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. तो वहीं लखनऊ सहित कई इलाकों में हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मंगलवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला. खबरों के मुताबिक, कोहरे के कारण लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनें विलंब से चल रही हैं तो वहीं लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर भी विमान देरी से पहुंच रहे हैं और देरी से ही उड़ान भर पा रहे हैं. इसी के साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर आज बारिश होने की सम्भावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार बूंदाबांदी के साथ मंगलवार को मौसम फिर से करवट ले सकता है.
इस सम्बंध में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को जारी रिपोर्ट में कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. बुधवार से फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. तो वहीं सोमवार को लेकर उन्होंने कहा कि सोमवार की निकली हल्की धूप ने लोगों को राहत दी थी और अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मौसम का यह बदलाव इस सप्ताह बना रह सकता है. वहीं शीत लहर और ठंड को देखते हुए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि घर से जरूरी हो तभी निकलें. बुजुर्ग और बच्चे तो घर से बाहर न ही निकलेंं. इसी के साथ ही चिकित्सकों ने उनको भी घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…