निर्माणाधीन राम मंदिर
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या से लेकर बॉलीवुड तक इस समय रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धूम मची हुई है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साधु-संतों के साथ ही फिल्मी सितारों को भी निमंत्रण दिया गया है. तो वहीं हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेसब्री से 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. इस मौके पर साउथ लेकर टीवी जगत के सितारों को भी न्योता दिया गया है. इस खास मौके पर न केवल रामानन्द सागर की रामायण के राम और सीता का किरदान निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया औ बल्कि आलिया और रणबीर कपूर को भी न्योता भेजा गया है.
बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी. पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसी के साथ ही देश भर के दिग्गज साधु-संत व महंत भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे. तो वहीं फिल्मी जगत से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को निमंत्रण भेजा गया है. इसी के साथ ही अभिनेता अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ और उनके बेटे बॉलीवुड एक्टस टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, रणदीप हु्ड्डा और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ ही सिंघम अजय देवगन, बॉबी देओल को निमंत्रण भेजा गया है तो वहीं साउथ स्टार्स को भी राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है, जिसमें रजनीकांत के अलावा केजीएफ स्टार यश, धनुष, साउथ स्टार प्रभास भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: इस संप्रदाय का है राम मंदिर…चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी, जानें रामलला की पूजा पद्धति
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए जिले में आईबी, एलआईयू, एटीएस, एसटीएफ, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत सात सुरक्षा एजेंसियों ने कैंप लगा दिया है. तो वहीं खुफिया जानकारी जुटाने के लिए एक डिप्टी एसपी, एक निरीक्षक व छह-छह सिपाही की टीम लगी हुई है. इन्हें मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम समेत तमाम आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है. अयोध्या में होने वाली तमाम संभावित गतिविधियों पर उनकी नजर है. फिदाइन हमले रोकने के लिए मंदिर के आसपास क्रैश रेटेड बोलार्ड लगाए जा रहे हैं. इसके आलावा सीसीटीवी कैमरों से आस-पास के इलाकों की निगरानी का जाएगी. साथ ही ड्रोन की भी मदद ली जाएगी. तो वहीं कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. सात सुरक्षा एजेंसियों के कैंप लगाए गए हैं, जिसमें स्टेट एजेंसियों के साथ ही केंद्र की एजेंसियां भी शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…